फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal yadav attacks on pm modi on hindi

'मोदी ये बताएं कि उन्होंने हिंदी के लिए आखिर किया क्या?'

Wed, 30 Sep 2015 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ Updated Wed, 30 Sep 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
 shivpal yadav attacks on pm modi on hindi

'नरेंद्र मोदी देश को ये बताएं कि हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए आखिए उन्होंने अब तक किया क्या है?'

विज्ञापन


अलग-अलग मसलों पर प्रधानमंत्री को घेरने वाले शिवपाल सिंह यादव ने इस बार मोदी के हिंदी प्रेम पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि आखिर मोदी ने हिंदी के लिए किया क्या?

सपा के प्रमुख प्रवक्ता और लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूछा कि हिंदी को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने क्या किया है ?
विज्ञापन


शिवपाल सिंह से बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज पांडेय और हिंदी शिक्षक संघ केअध्यक्ष दीपक राय के नेतृत्व में शिक्षकों का डेलीगेशन मिला। उन्होंने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी शिक्षकों से बातचीत करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के लिए हिंदी शिक्षकों को बहुआयामी अभियान चलाना चाहिए।

शिक्षकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछना चाहिए कि जब उन्होंने खुद स्वीकारा है कि हिंदी न होती तो वे प्रधानमंत्री न बन पाते, मोदी बताएं कि पीएम बनने के बाद हिंदी को ताकतवर बनाने के लिए उन्होंने क्या किया है, और क्या करेंगे ?

पीजीआई नर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमन सिंह की अगुवाई में नर्सों के शिष्टमंडल ने भी उनसे मुलाकात की। उन्होंने नर्सों की समस्याओं और समाधान पर चर्चा की।


शिवपाल ने डॉ. मनोज पांडेय, दीपक राय और सुमन सिंह अपने-अपने संगठनों का अध्यक्ष बनने की बधाई दी। इस अवसर पर समाजवादी चिंतक सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्र और डॉ. पंकज कुमार भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed