{"_id":"314b7bb854b07ebab36628095b8bb95d","slug":"shivpal-statement-on-muzaffarnagar-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का दावा, दोहराया नहीं जाएगा 'मुजफ्फरनगर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का दावा, दोहराया नहीं जाएगा 'मुजफ्फरनगर'
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Tue, 17 Sep 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण, सहकारिता एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि देश में कुछ साजिशखोर हो गए हैं।
विज्ञापन
वे देश के अमनचैन व सद्भावना से खिलवाड़ करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाएगा। सपा सरकार मुजफ्फरनगर जैसी घटनाएं अब नहीं होने देगी।
यादव मंगलवार को सहकारिता भवन में आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। वरिष्ठ सपा नेता ने मुजफ्फरनगर की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
उन्होंने दंगे पर अफसोस जताते हुए कहा कि इसके पीछे कितनी बड़ी साजिश थी, कौन लोग थे, सब जान गए हैं। सरकार ऐसे साजिशखोरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार अब ऐसी घटनाएं नहीं होने देगी, इसके लिए चाहे जितने कड़े कदम उठाने की जरूरत होगी उठाएगी।
उन्होंने भाजपा और कांग्रेस का बिना नाम लिए हुए कहा कि देश के दोनों ही राजनीतिक दल आयात को बढ़ावा देकर देश को पीछे धकेलने में माहिर हैं।
यादव ने कहा कि गन्ना, चावल, गेंहूं का भरपूर उत्पादन होता है। भंडार भरे पड़े हैं। किसानों को प्रोत्साहित कर इसे और बढ़ाया जा सकता है। बावजूद इसके इनका आयात किया जाता है।
विज्ञापन
डालर के मुकाबले रुपये का अवमूल्य आयात को बढ़ावा देने से है। उन्होंने कहा कि आयात की जगह निर्यात को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भगवान विश्वकर्मा को सृजन का देवता बताते हुए विश्वकर्मा समाज को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्र व समाज की प्रगति में समाज की भूमिका की सराहना की।
इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली विश्वकर्मा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने शिल्प क्रांति नामक की पत्रिका का विमोचन भी किया।