{"_id":"62283ef92ea29769087e66de","slug":"shivpal-singh-yadav-says-sp-activists-are-prepared-for-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: शिवपाल बोले- सपा कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार, मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: शिवपाल बोले- सपा कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार, मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने देंगे
Wed, 09 Mar 2022 03:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Mar 2022 03:22 PM IST
सार
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा का हर हथकंडा फेल होगा। सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा का हर हथकंडा फेल होगा। सपा गठबंधन के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। वे मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने देंगे। शिवपाल ने कू पर पोस्ट कर कार्यकर्ताओं को सचेत रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पूरी तरह से आभासी भ्रामक व अविश्वसनीय है। जनता इसके पीछे की मंशा को अच्छी तरह समझ रही है। सपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा और सरकार भी बनेगी।
विज्ञापन
प्रत्याशी कार्यकर्ता मतगणना तक सतर्क वह सक्रिय रहे। भाजपा जीत के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकती है, लेकिन उसके हर हथकंडे को जनता ने भारी समर्थन देकर फेल कर दिया है। प्रदेश में अगली सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व बनेगी। 10 मार्च को दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, प्रसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रिछपाल सिंह ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान भी कई साजिशें हुई थीं। सत्ता के नशे में चूर रहने वाली पार्टियां लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास करती हैं।
मगर जनता के समर्थन से हर साजिश नाकाम हुई। इस बार सपा गठबंधन को हर चरण में बढ़त मिली है। पश्चिमी से लेकर पूरब तक हर जाति की गोलबंदी ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। इसलिए वह मतगणना को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।