फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh Yadav says administration is helping BJP to win this election.

UP: शिवपाल सिंह बोले- हार के डर से अधिकारियों को आगे कर रही भाजपा, धमका कर जनता से समर्थन नहीं ले पाएंगे

Wed, 23 Oct 2024 03:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Oct 2024 03:29 PM IST
सार

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने उपचुनाव को लेकर एक बार फिर प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि हम जिला प्रशासन की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे।
 

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav says administration is helping BJP to win this election.
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपने दौरे के दूसरे दिन भी जिला प्रशासन को निशाने पर रखा। बुधवार सुबह उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कटेहरी उपचुनाव को लेकर प्रशासन की भूमिका ठीक नहीं है। ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि भाजपा चुनाव को लेकर डरी हुई है इसीलिए वह प्रशासन को आगे कर रही है लेकिन प्रशासन और भाजपा दोनों को याद रखना चाहिए कि दबाव डालकर और धमका कर जनता से समर्थन हासिल नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आम लोगों के घर छापे डलवाए जा रहे हैं तो बड़े लोगों से हमदर्दी की जा रही है। किसान परेशान हैं। युवाओं के पास नौकरी नहीं है। इन सब पर सरकार और प्रशासन का ध्यान नहीं है सिर्फ उत्पीड़न पर जोर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'सत्ताईस का सत्ताधीश': लखनऊ में लगे अखिलेश यादव के पोस्टर्स की चर्चा, बर्थ-डे पर नए अवतार में दिखे सपा अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: दबाव बनाने में कामयाब रही कांग्रेस, एक सीट बढ़ने के बाद भी चुनाव लड़ने पर अभी भी संशय, राहुल लेंगे फैसला


शिवपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन और कार्यकर्ता में फर्क होता है। यह अंतर बने रहने देना चाहिए। यहां उपचुनाव से पहले जिला प्रशासन की जो भूमिका है उससे सपा कार्यकर्ताओं और आम जनता परेशान नहीं होने वाली है। मैं आज वापस जा रहा हूं लेकिन दो तीन दिन में वापस आऊंगा। इसके बाद यहीं डटूंगा तब देखूंगा कि प्रशासन किस तरह से मनमानी कर पाता है। इस बीच जिला प्रशासन की शिकायत चुनाव आयोग से होगी। आयोग की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे मामलों को तेजी से देखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed