फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Poster with SP chief Akhilesh Yadav photo and words Sattaees ka Sattadheesh party office in Lucknow

'सत्ताईस का सत्ताधीश': लखनऊ में लगे अखिलेश यादव के पोस्टर्स की चर्चा, बर्थ-डे पर नए अवतार में दिखे सपा अध्यक्ष

Wed, 23 Oct 2024 12:12 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Oct 2024 12:12 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर यूपी की राजधानी लखनऊ में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। यह होर्डिंग्स चर्चा का विषय बने हैं। एक होर्डिंग्स सपा कार्यालय के पास और दूसरा अखिलेश यादव के घर के पास लगा है। 

विज्ञापन
UP Poster with SP chief Akhilesh Yadav photo and words Sattaees ka Sattadheesh party office in Lucknow
Akhilesh Yadav - फोटो : ANI

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा सांसद अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को बधाई देने के लिए पोस्टर लगाए हैं। लखनऊ में पार्टी कार्यालय के पास लगा पोस्टर काफी अलग है। पोस्टर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर और 'सत्ताइयों का सत्ताधीश' लिखा हुआ है। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाए गए होर्डिंग्स ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। इन होर्डिंग्स में अखिलेश यादव को 2027 का सत्ताधीश के रूप में दिखाया गया है। 
विज्ञापन


पोस्टर में लिखा है कि 2024 में "बरसा जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है सत्ताईस का सत्ताधीश कौन होगा..." इस पोस्टर में अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई संस्कृत में भी दी गई है। लिखा है कि "त्वं जीव शतं वर्धमानः जीवनं तव भवतु सार्थकम् इति सर्वदा मुदं प्रार्थयामहे जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि"।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जयराम पांडेय नाम के नेता ने यह पोस्टर लगाई हैं। यह संतकबीरनगर के मेंहदावल विधानसभा इलाके के रहने वाले हैं। इन पोस्टर्स ने राजनीतिक चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है। 

 

इससे पहले भी सपा नेताओं ने कई बार पोस्टर लगाए हैं। इससे पहले भी एक पोस्टर चर्चा में आया था, जिसमें अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताया गया था। पोस्टर लिखा था कि देश के भावी प्रधानमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं, आप हैं..विश्वास है..'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed