शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य बड़ी भूमिका में, पीएसपी लोहिया के महासचिव होंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की प्रदेश व राष्ट्रीय टीम का एलान भले ही नहीं हुआ पर शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव दल के महासचिव होंगे। इसी हैसियत से उन्होंने पार्टी के 19 प्रवक्ताओं की सूची जारी की। अभी तक मोर्चे के बैनर तले विभिन्न दयित्व निभा रहे लोग अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के ओहदेहार होंगे।
पीएसपी (लोहिया) की टीम में पहले पदाधिकारी के रूप में आदित्य यादव का नाम महासचिव के रूप में सामने आया है। उनके नाम की अधिकृत घोषणा नहीं हुई लेकिन उन्होंने महासचिव के रूप में प्रवक्ताओं को नामित करने का पत्र जारी किया है। वह शिवपाल सिंह यादव के बेटे होने के साथ ही पीसीएफ के चेयरमैन भी हैं।
आदित्य अपने पिता शिवपाल के साथ राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय हैं। पार्टी प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि आदित्य यादव की परवरिश शुरू से ही राजनीतिक माहौल में हुई है। वह नौजवान हैं और नई सोच व जोश के साथ संगठन को मजबूती देंगे।
ये होंगे प्रवक्ता
पीएसपी (लोहिया) के मुख्य प्रवक्ता डॉ. सीपी राय होंगे। इसके अलावा अन्य प्रवक्ताओं में पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, सैयद शादाब फातिमा, दीपक मिश्रा, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, प्रो. दिलीप यादव, अभिषेक सिंह आशु, मो. फरहत रईस खां, अरविंद यादव, मोहम्मद शाहिद, अरविंद विद्रोही, देवेन्द्र सिंह, राजेश यादव, इरफान मलिक, अभय कुमार सिंह, चक्रपाणि यादव, प्रशांत पाठक व वसीम अहम गाजी शामिल हैं।