{"_id":"5bad2589867a557f721c2af2","slug":"shivpal-singh-registered-a-new-part-with-name-pragatisheel-samajwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल यादव ने बनाई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, चुनाव आयोग से मांगे ये चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल यादव ने बनाई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, चुनाव आयोग से मांगे ये चुनाव चिह्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव ने अपनी नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) बनाने के साथ उसका निर्वाचन आयोग में रजिस्ट्रेशन करा दिया है। शिवपाल 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएसपी के चुनाव चिह्न पर ही अपने प्रत्याशी उतारेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आयोग से कार, मोटर साइकिल या चक्र चुनाव चिह्न मांगा है। इस पर जल्द फैसला होने की उम्मीद है।
सेकुलर मोर्चा बनाने से पहले ही शिवपाल सिंह ने राजनीतिक दल के पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी थी। उन्होंने अपने दल का पंजीकरण प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नाम से कराया है। 24 सितंबर को वह निर्वाचन आयोग में नए दल की औपचारिकताओं के सिलसिले में गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने आयोग से जो चुनाव चिह्न मांगे हैं उनमें कार, मोटर साइकिल व चक्र शामिल हैं। 1989 में चक्र चुनाव चिह्न जनता दल को मिला था। बाद में जनता दल के कई विभाजन हो जाने पर इसे सीज कर दिया गया था।
विज्ञापन
मोटर साइकिल सिंबल की मांग उस समय भी चली थी जब 2017 में सपा के चुनाव चिह्न को लेकर विवाद हुआ था। सपा को साइकिल चिह्न मिल जाने के बाद भी शिवपाल सिंह के नए दल बनाने की अटकलें लगाई जा रहीं थी।
सेकुलर मोर्चे के सूत्रों के मुताबिक नए दल का पंजीकरण काफी पहले हो चुका है। इससे संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए शिवपाल के नजदीकी लोगों की टीम लगी हुई थी। अब नजरें इस पर टिकी हैं कि नव पंजीकृत दल को क्या सिंबल मिलेगा ?
हालांकि अभी तय नहीं है लेकिन मोर्चे के नेताओं को कार या चक्र चुनाव चिह्न मिलने की उम्मीद है। शिवपाल नई पार्टी से उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेंगे। गौरतलब सेकुलर मोर्चा बनाने के साथ ही शिवपाल सिंह ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है।
हालांकि अभी तय नहीं है लेकिन मोर्चे के नेताओं को कार या चक्र चुनाव चिह्न मिलने की उम्मीद है। शिवपाल नई पार्टी से उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेंगे। गौरतलब सेकुलर मोर्चा बनाने के साथ ही शिवपाल सिंह ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है।