फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh active in amethi, where is rahul gandhi?

सपा कर रही है राहुल से अमेठी छीनने की तैयारी?

Sat, 14 Mar 2015 05:39 PM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh active in amethi, where is rahul gandhi?

समाजवादी पार्टी ने अमेठी में अचानक सक्रियता दिखाई है। कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के यहां शनिवार को सूबे के मंत्रियों का जमावड़ा लगा। ये मंत्री पहुंचे तो थे बहूभोज कार्यक्रम में लेकिन अमेठी के लिए सौगातों की बरसात कर दी।

विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने जहां अमेठी की बदहाल सड़कों के जल्द ही लकदक होने का भरोसा दिलाया, वहीं पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश ने मुंशीगंज में बंद पड़े पर्यटक भवन को जल्द ही पीपी मॉडल के रूप में विकसित करने का ऐलान किया। उन्होंने गौरीगंज के पांच और अमेठी के एक सिद्धपीठ के सौंदर्यीकरण के लिए 55 लाख रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन


स्थानीय विधायक/भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के पैतृक गांव परसावां में उनके बेटे की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित बहूभोज में शामिल होने आए मंत्रियों ने अमेठी को कई सौगात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शिवपाल चमकाएंगे सड़के

shivpal singh active in amethi, where is rahul gandhi?

शिवपाल ने अमेठी की बदहाल सड़कों के सवाल पर कहा कि उन्होंने गायत्री प्रजापति से एस्टीमेट मांगे थे। जो एस्टीमेट पहुंचे हैं उन्हें स्वीकृति दे दी गई है। जल्द ही अमेठी की सड़कें लकदक हो जाएंगी।

शिवपाल सिंह के साथ आए पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश ने बहुत दिन से बंद पड़े मुंशीगंज स्थित पर्यटक भवन दुर्दशा के लिए केंद्र की पूर्व संप्रग सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि बहुत जल्द ही इस भवन को पीपी मॉडल के रूप में विकसित कर दिया जाएगा।

इसके लिए वर्तमान केंद्र सरकार की ओर से धनराशि मुहैया हो जाएगी। ओमप्रकाश ने गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित पांच सिद्धपीठ को 50 लाख व अमेठी के देवीपाटन मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख रुपये मुहैया कराने की घोषणा भी की।

बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बहुत जल्द दूर हो जाएगी।

राहुल के सवाल को टाल गए

shivpal singh active in amethi, where is rahul gandhi?

लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव शनिवार को दिल्ली पुलिस की ओर से अमेठी सांसद राहुल गांधी के आवास पर उनका पता लगाने के लिए पहुंचने के सवाल को टाल गए।

आपको मालूम ही होगा कि पिछले कुछ समय कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी से सांसद एक पखवाड़े पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से छुट्टी लेकर अज्ञातवास में चले गए हैं।

वह कहां हैं इस बारे में पार्टी कोई भी औपचारिक जानकारी देने से बच रही है। इधर शनिवार को दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के आवास पर पहुंची और उसने राहुल का हुलिया लिया। पुलिस के इस कदम की पार्टी नेताओं ने तीखी आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed