फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal and akhilesh clash after sp mewwting

मंच पर भिड़े चाचा-भतीजे: माइक छीनकर बोले शिवपाल, क्यों झूठ बोल रहे हो?

Mon, 24 Oct 2016 10:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Oct 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
shivpal and akhilesh clash after sp mewwting
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी की बैठक खत्म होने के बाद कार्यालय के भीतर और बाहर का माहौल और खराब हो गया। मुलायम स‌िंह ने अख‌िलेश और श‌िवपाल को जबरदस्ती गले म‌िलवाया और इसके बाद श‌िवपाल और अख‌िलेश के बीच सीधी कहासुनी होने की नौबत आ गई। 

विज्ञापन


दरअसल सीएम अपनी बात पहले रख चुके थे। इसके बाद शिवपाल यादव ने उन पर कुछ आरोप लगाए और मुलायम स‌िंह ने फटकार भी लगाई।

मीटिंग खत्म होने पर अखिलेश ने जैसे ही फिर से अपनी बात रखने ‌के लिए माइक पकड़कर एक अखबार में छपे उस ‌लेख का जिक्र किया जिसमें उन्हें औरंगजेब बताया गया था।
विज्ञापन


 इसी बीच शिवपाल ने उनके हाथ से माइक छीन लिया और बोले, मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं। इसी बात को लेकर माहौल बिगड़ गया और मंच पर ही धक्का-मुक्की शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक आशू मलिक ने सीएम को धक्का दिया तो अखिलेश के समर्थक भी भड़क गए। इससे पहले सीएम ने मंच पर ही मुलायम स‌िंह के पैर छूते हुए कहा था क‌ि मेरा जन्मदिन है, आशीर्वाद नहीं देंगे। उन्होंने मंच पर ही चाचा शिवपाल के भी पैर छुए थे। इसी के बाद हंगामा शुरू हो गया।

कई बार भावुक हुए सीएम

shivpal and akhilesh clash after sp mewwting
अखिलेश यादव - फोटो : self

मीट‌िंग शुरू होने पर सीएम अखिलेश ने कहा, लोग हमारे परिवार में आग लगाना चाहते हैं। मैं नेताजी और शिवपाल चाचा के सामने अपनी बात रखना चाहता हूं।

सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं, पार्टी के नेताओं, मुलायम स‌िंह और शिवपाल यादव के सामने अपनी बात रखी और इस बीच वह कई बार भावुक भी हुए। उन्होंने कहा क‌ि नेताजी कहेंगे तो मैं अभी इस्तीफा दे दूंगा।

इसके बाद शिवपाल ने सबके बीच अपनी बात रखी और पुराने दिनों की याद दिलाते हुए अपने काम भी गिनवाए। उन्होंने सीएम पर नई पार्टी बनाने का आरोप भी लगाया और कहा क‌ि अमर स‌िंह हमारे हितेषी हैं और वि‌रोधियों को सीएम पहचान नहीं पा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed