{"_id":"5bc25001bdec2269517699d5","slug":"shivling-break-in-sitapur-by-goons","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने मंदिर में खंडित किया शिवलिंग, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने मंदिर में खंडित किया शिवलिंग, हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चौधरी टोला में अराजकतत्वों ने शनिवार को दूधनाथ मंदिर का शिवलिंग खंडित कर दिया। इस घटना की खबर से इलाके में तनाव फैल गया। सूचना पाकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और आक्रोशित नागरिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। खबर पाकर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंचे और आक्रोशित नागरिकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला चौधरी टोला में प्राचीन दूधनाथ मंदिर है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अराजकतत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। शनिवार की सुबह लोग जब मंदिर पहुंचे तो वहां पर शिवलिंग खंडित देखा। इस घटना की खबर फैलते ही हिन्दू समाज में आक्रोश व्याप्त गया। देखते ही देखते आसपास के मोहल्लों के नागरिक मौके पर एकत्र होने लगे।
विज्ञापन
यही नहीं आक्रोशित लोग बवाल करने को आमादा हो गए। शहर में तनाव की खबर पाकर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ सिटी व कोतवाल में मौके पर पहुंचकर आक्रोशित नागरिकों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। जिसके बाद माहौल सामान्य हुआ। शहर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन