शिक्षक भर्ती: भारांक के सहारे इस बार बाजी मार लेंगे शिक्षामित्र, कटऑफ न होने से मिलेगा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में बीएड और बीटीसी अभ्यर्थियों पर शिक्षामित्र बाजी मार सकते हैं। भर्ती परीक्षा में कटऑफ निर्धारित नहीं होने और अधिकतम 25 भारांक का फायदा मिलने से 2018 की तुलना में 2019 में ज्यादा शिक्षा मित्र चयनित होंगे।
इस भर्ती के लिए 6 जनवरी को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बार कटऑफ निर्धारित नहीं किया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद शिक्षा मित्रों को मिलने वाले प्राप्तांक में अधिकतम 25 भारांक भी जोड़े जाएंगे। ऐसे में बीएड और बीटीसी अभ्यर्थियों की तुलना में शिक्षा मित्र मेरिट में आगे निकल जाएंगे।
मसलन, यदि बीएड या बीटीसी अभ्यर्थी को परीक्षा में 60 अंक मिलते हैं और शिक्षा मित्र को 40 अंक तो यदि शिक्षा मित्र के पास दस वर्ष का अनुभव है तो 25 भारांक के साथ उसके कुल 65 अंक हो जाएंगे। ऐसे में वह बीएड व बीटीसी अभ्यर्थी से मेरिट में ऊपर हो जाएगा।
'बीएड व बीटीसी अभ्यर्थी कटऑफ निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं'
उधर, बीएड और बीटीसी अभ्यर्थियों ने सरकार से परीक्षा में कटऑफ निर्धारित करने की मांग की है।
बता दें कि 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती 2018 में चयनित हुए 41,556 अभ्यर्थियों में केवल 7224 शिक्षा मित्र थे।
पहले कटऑफ निर्धारित होने से बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके। बाद में भारांक जुड़ने पर भी उनके चयन का आंकड़ा चार अंकों में सिमट गया।