फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shikshamitra protest against bsa in sitapur

पढ़ा नहीं रहे शवयात्रा निकाल रहे हैं यूपी के शिक्षक

Fri, 15 May 2015 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर Updated Fri, 15 May 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitra protest against bsa in sitapur

समायोजन को लेकर शिक्षामित्रों में आक्रोश व्याप्त है। तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षामित्रों ने गुरुवार को बीएसए की शव यात्रा निकाली। उनका कहना है कि जब तक सभी शिक्षामित्रों का समायोजन नहीं हो जाता, प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन


मालूम हो कि शासन ने परिषदीय विद्यालयों में अध्यापन कर रहे शिक्षामित्रों को 31 मई तक हर हाल में शिक्षक पद पर समायोजित करने का निर्देश दिया है। जिले में 2520 शिक्षामित्रों का समायोजन होना है, लेकिन केवल 923 शिक्षामित्रों की काउंसलिंग कराकर विद्यालय आंवटित किए गए हैं।
विज्ञापन


उनको नियुक्ति पत्र मिलना शेष है। जिन शिक्षामित्रों का समायोजन नहीं हो सका है, वह सभी तीन दिन से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय से निकाली गई ये शवयात्रा

Shikshamitra protest against bsa in sitapur

अभी तक विभाग की तरफ से कोई आश्वासन भी नहीं मिला है। इसी को लेकर गुरुवार को शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बीएसए कार्यालय से बीएसए की शव यात्रा निकाली। यह यात्रा जीआईसी चौराहा, कोतवाली होते हुए लालबाग चौराहा पहुंची। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने चौराहा घेरकर प्रदर्शन किया।

अनशन पर बैठे नीरज, शैलेन्द्र, पल्लवी, अंकिता व ज्योति का कहना था कि जब तक सभी शिक्षामित्रों का समायोजन नहीं हो जाता है, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। अगर 923 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे तो वरिष्ठता पर असर पड़ेगा। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर अगर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो बड़ा आंदोेलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed