शिक्षामित्रों के शिक्षक बनने पर आसान होगी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के शिक्षा मित्रों को अब वहीं पर समायोजित करते हुए शिक्षक बनाया जाएगा। यही नहीं समायोजन की प्रक्रिया अब 31 मई तक पूरी की जाएगी।
सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया है।
उन्होंने बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा को निर्देश दिया है कि दूसरे चरण के शिक्षा मित्रों को नई व्यवस्था के आधार पर ही समायोजित करते हुए शिक्षक बनाया जाएगा।
दूसरे चरण में 91,104 शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी का प्रशिक्षण दिया गया है।
शिक्षामित्रों के अधिक होने से हो रही थी दिक्कत
शिक्षकों के रिक्त पदों से शिक्षा मित्रों की संख्या अधिक होने की वजह से इनके समायोजन में बाधा आ रही थी।
प्रदेश के कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने परिषद के सचिव से अनुरोध किया था कि नगर क्षेत्र के शिक्षा मित्रों को वहीं पर समायोजित करने की अनुमति दी जाए। जिसके आधार पर यह आदेश जारी किया गया है।
सचिव ने यह भी कहा है कि किसी जिले में यदि भविष्य में शिक्षा मित्रों के समायोजन के लिए समयसीमा बढ़ाने की जरूरत पड़ती है तो इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक अपने स्तर से निर्णय करेंगे।