फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   She infiltrated into India and was living there by making fake documents.

Lucknow News: घुसपैठ कर पहुंची भारत, जाली दस्तावेज बनवाकर रह रही थी

Sun, 30 Nov 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
She infiltrated into India and was living there by making fake documents.
लखनऊ। शासन की सख्ती के बीच प्रदेश में छिपकर रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में जाली आधार कार्ड बनवाकर राजधानी में रह रही बांग्लादेशी महिला नरगिस अख्तर को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नरगिस अख्तर ने बताया कि उसके पिता बांग्लादेश के जलोकाटी में रहते हैं। ननिहाल केकसिरा जिले के बबनाना में है। वह कुछ माह पहले घुसपैठ कर भारत की सीमा में दाखिल हुई। इसके बाद लखनऊ पहुंची। लखनऊ में उसकी मुलाकात हरिओम आनंद से हुई। हरिओम ने पैसे खर्च करने पर जाली आधार कार्ड बनवाने की बात कही। इसके बाद महिला ने उसे कुछ पैसे भी दिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने नरगिस अख्तर का निर्मला देवी के नाम से आधार कार्ड बनवा दिया।
विज्ञापन




महिला के पास मिले तीन जाली आधार कार्ड







छानबीन में नरगिस के पास से तीन जाली आधार कार्ड मिले हैं। खुफिया एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि नरगिस के साथ और कितने लोग घुसपैठ कर भारत आए हैं। उसके लखनऊ आने को लेकर भी जांच एजेंसियां छानबीन कर रही हैं। नरगिस के कनेक्शन और उसके करीबियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। देश में दाखिल होने के बाद वह कहां-कहां गई, इसका ब्योरा भी जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन








कुछ दिन पहले पकड़ा गया था बांग्लादेशी, खंगाल रहे कनेक्शन







हाल में ही वजीरगंज पुलिस ने एक बांग्लादेशी को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस अब नरगिस अख्तर से उसका कनेक्शन खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि नरगिस कहीं उसी के साथ तो लखनऊ नहीं आई थी। नरगिस की मां का नाम लाइजो बेगम है। एटीएस का कहना है कि आरोपियों ने पहचान संबंधी कागजात तैयार किए। इसमें आरोपियों की किन लोगों ने मदद की, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed