फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   She-box is the protective shield of working women

Lucknow News: कामकाजी महिलाओं का सुरक्षा कवच है शी-बॉक्स

Thu, 14 May 2026 03:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
She-box is the protective shield of working women
गोमतीनगर में निजी विद्यालय में अमर उजाला एवं गोमती नगर जन कल्याण समिति के सहयोग से अपराजिता कार - फोटो : गोमतीनगर में निजी विद्यालय में अमर उजाला एवं गोमती नगर जन कल्याण समिति के सहयोग से अपराजिता कार्यक्रम।
लखनऊ। कामकाजी महिलाओं के लिए शी-बॉक्स सुरक्षा कवच है। यह यौन उत्पीड़न की शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक डिजिटल शिकायत पेटी है। इसमें यदि किसी कार्यस्थल पर आंतरिक शिकायत समिति नहीं है या पीड़िता को अपनी संस्था में शिकायत करने में परेशानी हो रही है, तो वह सीधे इस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकती है। इससे शिकायत संबंधित विभाग या संस्थान की आंतरिक समिति के पास पहुंच जाती है। मंत्रालय खुद निगरानी करता है, जिससे संस्थान शिकायत को नजरअंदाज नहीं कर पाते। ये बातें बुधवार को महिला कल्याण विभाग की विशाखा समिति (आंतरिक शिकायत समिति) की सदस्य नीलू त्रिवेदी ने कहीं। मौका था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गोमतीनगर के विशालखंड स्थित निजी विद्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम का।
विज्ञापन

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न विषय पर आधारित कार्यक्रम में नीलू त्रिवेदी ने महिलाओं को जागरूक किया। कहा कि विशाखा समिति हर कदम पर महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं को विषम परिस्थिति में विभागीय समितियों और हेल्पलाइन नंबरों की मदद लेने की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं और छात्राओं ने स्वावलंबी बनने और अपने अधिकारों की रक्षा करने की शपथ ली। कार्यक्रम में गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


-पॉश एक्ट के दायरे में आने वाले व्यवहार की दी जानकारी
-शारीरिक संपर्क या जबरन छूने की कोशिश।

-यौन संबंधों की मांग या अनुरोध करना।

-अश्लील फब्तियां कसना या टिप्पणी करना।
-जबरन अश्लील फिल्में या चित्र दिखाना।
-यौन प्रकृति का कोई भी अन्य अवांछनीय शारीरिक या मौखिक आचरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed