फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shaurya Museum will be built near Shaheed path in Lucknow.

Lucknow: लखनऊ में शहीद पथ के पास बनेगा भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय, 27 एकड़ में होगा निर्माण

Mon, 11 Sep 2023 07:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Sep 2023 07:32 PM IST
सार

भारतीय नौसेना का संग्रहालय लखनऊ में 27 एकड़ के क्षेत्र में बनाया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने कहा कि यह युवा पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Shaurya Museum will be built near Shaheed path in Lucknow.
आईएनएस विक्रांत (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

लखनऊ में शहीद पथ के पास भारतीय नौ सेना का शौर्य संग्रहालय स्थापित किया जायेगा। इसी महीने इसकी आधारशिला रखे जाने की तैयारी है। भारतीय नौ सेना से रिटायर युद्धपोत आईएनएस गोमती पर स्थापित मिसाइल, टारपीडो व कैनन आदि उपकरणों को भी इस संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यहां बताया कि राजधानी में स्थापित नौ सेना का शौर्य संग्रहालय युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का काम करेगा। साथ ही लोगों को पर्यटन की दृष्टि से भी आकर्षित करेगा। उन्होंने बताया कि मुम्बई से आईएनएस गोमती के पार्ट लखनऊ लाए जाएंगे। इसी क्रम में लखनऊ में एडवेंचर व वाटर स्पोर्ट्स रिजार्ट की स्थापना की जा रही है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले, नई बनने वाली हर सड़क की 5 साल हो गारंटी, खराब होने पर निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाराबंकी: लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने मचाई तबाही, घरों और दुकानों में भरा पानी, कैद हुए लोग, तस्वीरें


उन्होंने कहा कि यह वेलनेस, एडवेंचर और वाटर स्पोर्ट्स रिजार्ट नवंबर में शुरू हो जाएगा। इटौंजा से माल रोड पर बहरौरा गांव में 27 एकड़ में इसका निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए पर्यटन विभाग के साथ संबंधित कंपनी का एमओयू पहले ही हो चुका है। जल्द ही इस काम को गति देकर जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। यह भी लोगों को आकर्षित करने का काम करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed