{"_id":"5ab105584f1c1baa758b6626","slug":"sharad-yadav-meet-with-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में अखिलेश से मिले शरद यादव, महागठबंधन पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में अखिलेश से मिले शरद यादव, महागठबंधन पर हुई चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शरद यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने मंगलवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों और महागठबंधन जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
शरद यादव लखनऊ में पिछड़ा, अल्पसंख्यक, दलित आदिवासी मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
मुलाकात के बाद वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों के साथ बात करते हुए शरद यादव ने बीजेपी और उसकी विभाजनकारी राजनीति पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं से लेकर मंत्री तक संविधान के दायरे से बाहर जाकर बोल रहे हैं। संविधान की शपथ लेने के बाद बीजेपी के नेता संविधान को चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
लव जिहाद, घर वापसी जैसे मुद्दों पर बोलते हुए शरद यादव ने कहा कि क्या इन्होंने 2014 में सत्ता में आने से पहले इन मुद्दों के बारे में कहा था? जो वादे इन्होंने किये थे वो पूरे नहीं किए। इनकी वादा खिलाफी के चलते नौजवान और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
तीसरे मोर्चे के गठन पर एक सवाल के जवाब में शरद यादव ने कहा कि एक वक्त था इमरजेंसी का, उस वक्त देश में बहुत कम पार्टियां थीं। आज अगर देश के संविधान को बचाना है तो सभी को एक साथ आना होगा।
गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली जीत के लिए शरद यादव ने अखिलेश यादव, मायावती और जनता को बधाई दी।
ताजमहल को लेकर शुरू हुए विवाद पर बोले कि जिसे दुनिया सातवां अजूबा मान रही है, ये उसमें मंदिर-मस्जिद की खोज में जुटे हैं। मूर्तियों को तोड़ने और सड़कों के नाम बदले जाने की उन्होंने कड़ी निंदा की।