{"_id":"5bea8f62bdec2269927597f1","slug":"shamli-district-magistrate-removed-from-his-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए गए शामली के डीएम, उपचुनाव में पायी गई थी गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए गए शामली के डीएम, उपचुनाव में पायी गई थी गड़बड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
election commission
- फोटो : PTI
कैराना लोकसभा उपचुनाव की टेबुलेशन शीट में गड़बड़ी पर केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेश पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए शामली के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को हटा दिया। उनकी जगह स्थानीय निकाय निदेशक अखिलेश सिंह को शामली का डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कैराना लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के दौरान टेबुलेशन शीट में करीब 2500 वोट का अंतर पाया गया था। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया कि इससे नतीजे में किसी प्रकार का अंतर नहीं आएगा।
विज्ञापन