बोले मौलाना बुखारी, थूककर चाटने वाले हैं आजम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो लोग अवार्ड वापस कर रहे हैं या फिर देश के माहौल पर बात कर रहे हैं, उन्हें जानना चाहिए कि यह माहौल तो पिछले 60 सालों है लेकिन लोग अब बोल रहे हैं। बुखारी ने नगर विकास मंत्री आजम खां पर करारा हमला बोला।
गंगा और गाय पर आजम खां के सकारात्मक रुख पर पूछे गए सवाल पर कहा कि आजम को किसी से मुहब्बत नहीं हो सकती है। पूरे देश में गोहत्या पर रोक है, लेकिन रामपुर में गाय काटकर बेची जा रही हैं।
गाय पर हिंदुओं की आस्था है। इसलिए गोहत्या पर पाबंदी का सख्ती से पालन हो। गाय बेचने, खरीदने और काटने वालों पर बराबर की कार्रवाई हो। वह शुक्रवार को सिविल लाइंस के एक मैरिज हाल में अपनी भांजी के निकाह में आए थे।
अमर से डरते हैं आजम
उन्होंने कहा कि आजम खां की वजह से समाजवादी पार्टी 2017 में विधानसभा चुनाव हारेगी। आजम से हिंदू और मुस्लिम, सभी नाराज हैं। वह भी अगले विधानसभा चुनाव में सपा का खुलकर विरोध करेंगे।
अगर मुलायम सिंह यादव ने आजम खां को हटा दिया तो यूपी में आतिशबाजी होगी। उन्होंने सपा सरकार को खत लिखकर मुलायम सिंह को वादाखिलाफी याद दिलाई है।
अब वक्त आ गया है कि रामपुर की जनता सड़कों पर आकर आजम का विरोध करेगी। मुलायम को दिल्ली में आजम ने इस्तीफा दिया और गाजियाबाद से वापस आकर इस्तीफा वापस ले लिया। थूक कर चाटने का काम किया है।
अमर सिंह से आजम खां को डर लगता है। आजम का कद अब यूपी सरकार में बौना हो गया है। केंद्र की सरकार विकास और अच्छे दिन के नारे पर आई थी।
भड़काऊ बयानबाजी की वजह से भाजपा बिहार हार गई। यूपी में सपा और बसपा की लड़ाई है। एआईएमआईएम की हैसियत बिहार चुनाव से पता चल गई। वह भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के हिमायती हैं।
बता दें, अभी बीते दिनों आजम खां ने मौलाना बुखारी को आरएसएस का आदमी बताया था। उनका कहना था कि उनके बेटे ने गैर मुस्लिम लड़की से शादी की जिसका विरोध नहीं हुआ। अगर मेरा बेटा ऐसा करता तो आरएसएस वाले इसे लव जिहाद का नाम दे देते।