फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shaheed Express bus service started for Bardiha of Deoria

Lucknow News: देवरिया के बरडीहा के लिए शहीद एक्सप्रेस बस सेवा शुरू

Thu, 02 Jan 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Express bus service started for Bardiha of Deoria
लखनऊ। शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की याद में परिवहन निगम ने बुधवार से देवरिया के बरडीहा के लिए नई साधारण बस शुरू की। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुद्धेश्वर चौराहे स्थित कैप्टन अंशुमान सिंह की प्रतिमा स्थल से इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि यह बस रोजाना आलमबाग से सुबह 10:30 बजे चलकर गोरखपुर होते हुए देवरिया लार रोड के बरडीहा बस स्टेशन पर रात 8:30 बजे पहुंचेगी। वहां से यह रोजाना सुबह सात बजे चलकर शाम 4:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से बरडीहा की कुल 406 किमी की दूरी के सफर का किराया 585 रुपये है। जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में बस का संचालन कानपुर से होगा।
विज्ञापन


दयाशंकर सिंह ने बताया कि देवरिया के बरडीहा दलपत गांव के कैप्टन अंशुमान सिंह की तैनाती सियाचिन में थी। गत वर्ष 19 जुलाई को शॉर्ट सर्किट से बंकर में आग लग गई। इसमें फंसे जवानों को उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर निकाला। बाद में इलाज के दौरान कैप्टन अंशुमान की मौत हो गई। इन जैसे वीर सपूतों पर देश हमेशा गर्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य शहीदों की याद में भी चलेंगी बसें

उत्तर प्रदेश के अन्य शहीदों की याद में भी शहीद एक्सप्रेस साधारण बसें शुरू की जाएंगी। इसके लिए अफसर विवरण जुटा रहे हैं। ये बसें शहीदों के मूल निवास से लखनऊ के बीच चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed