फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shadow Aladdin with Gulabo Sitabo

Lucknow News: गुलाबो-सिताबो के साथ छाया अलादीन

Sat, 22 Mar 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Shadow Aladdin with Gulabo Sitabo
कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं गुलाबो-सिताबो।
लखनऊ। चार बुलाए चौदह आए, हर शहर की रीत... बाहर वाले खाय गए जब घर के गावैं गीत... गुलाबो खूब लड़ीं, सिताबो खूब लड़ीं...। गीत की ये पंक्तियां शुक्रवार शाम संगीत नाटक अकादमी में कठपुतली शो के दौरान गूंजीं तो मौजूद श्रोता भी खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए। ‘गुलाबो-सिताबो’ की मनमोहक प्रस्तुति में जहां भारतीय संस्कृति का प्रतिबिंब देखने को मिला वहीं, ‘अलादीन’ का शो बचपन की यादों को ताजा कर गया।
विज्ञापन

अलादीन की कहानी भी कठपुतलियों के माध्यम दिखाई गई। विश्व कठपुतली दिवस के मौके पर संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजे जा चुके कठपुतली कलाकार प्रदीप नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में गुलाबो-सिताबो और अलादीन का मंचन किया गया।
विज्ञापन

गुलाबो-सिताबो नाम की दो सौतनों के बीच तकरार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। प्रदीप नाथ त्रिपाठी ने बताया कि 16 जून 2024 से संगीत नाटक अकादमी में कार्यशाला का आयोजन चल रहा था। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने पेपर मेसी के माध्यम से 50 कठपुतलियां तैयार कीं, जिनके संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को इन्हीं प्रतिभागियों में से अग्नि सिंह, निहारिका कश्यप, जूही कुमारी, कोमल प्रजापति, चंद्रभाष सिंह और अंकित मोदनवाल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि कहा जाता है कि वाजिद अली शाह की 3000 रानियां थीं, जिनके मनोरंजन के लिए कठपुतली नाटक किया जाता था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिरजू महाराज कथक संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी ने कहा कि यह अद्भुत शो था।


इससे पूर्व स्टडी हॉल स्कूल, गोमती नगर के सहयोग से सुबह बच्चों के लिए गुलाबो-सिताबो और अलादीन कठपुतली शो का आयोजन किया गया। इस मौके पर शैलजा, अशोक बनर्जी, विक्रम बिष्ट और अभिनेता महेश देवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed