फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sexual harrasment of daughter by father in kanpur

यूपीः अपने पिता के बच्चे को जन्म देगी बेटी!

Sun, 02 Aug 2015 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर Updated Sun, 02 Aug 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
Sexual harrasment of daughter by father in kanpur

विज्ञापन

पिता के यौन शोषण की शिकार 13 साल की बच्ची ने गर्भपात कराने से शनिवार को कोर्ट में इन्कार कर दिया है। पीड़िता ने कहा कि वह बच्चे को जन्म देगी लेकिन उससे कोई वास्ता नहीं रखेगी। वहीं,बच्ची के भाई ने प्रसव होने तक उसे घर में रखने से इन्कार कर दिया है।

दोनों को सुनने के बाद कोर्ट ने अग्रिम आदेशों तक गर्भवती बच्ची को नारी निकेतन भेज दिया है। मालूम हो कि पुलिस ने आरोपी पिता को 16 जुलाई को जेल भेज दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 20 जुलाई को डफरिन अस्पताल में बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया गया तो पता चला कि वह साढ़े पांच माह की गर्भवती है। डॉक्टरों ने कहा है कि बच्ची शारीरिक रूप से सक्षम नहीं है जिससे प्रसव में रिस्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक समाजसेवी संस्था की नीलम चतुर्वेंदी मामले को लेकर कोर्ट तक गईं। शनिवार को पुलिस रेप पीड़िता और भाई को कोर्ट लेकर पहुंचे। एसओ ने अर्जी देकर कोर्ट को बताया कि गर्भवती नाबालिग को परिवार के लोग घर में रखने को तैयार नहीं है।

भाई बोला-नहीं उठा सकता खर्च

Sexual harrasment of daughter by father in kanpur

ऐसे में इसे किसके संरक्षण में और कहां पर रखा जाए। इस पर अदालत ने बच्ची को राजकीय नारी निकेतन भेजने का फैसला सुनाया। बाद में एसओ ने बताया कि बच्ची ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान गर्भपात कराने से इन्कार कर दिया।

कहा कि वह बच्चे को जन्म देगी। इसके बाद किसी संस्था या किसी नि:संतान को बच्चा दे देगी। वह और उसके परिवार के लोग बच्चे से कोई वास्ता नहीं रखेंगे। न ही बच्चे के बारे में कभी भी कुछ जानने की कोशिश करेंगे।

पीड़िता के भाई ने कोर्ट में कहा कि उसके और भी भाई बहन हैं। वह अकेला कमाने वाला है। उसकी कमाई से बमुश्किल ही घर का खर्च चल पाता है। ऐसे में वह बहन और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का भरण-पोषण नहीं कर पाएगा। प्रसव के बाद वह बहन को परिवार के साथ रख लेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed