{"_id":"5e27dfae8ebc3e4b3b1e283c","slug":"sexual-harassment-victim-attempted-self-immolation-on-chief-minister-residence-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास के पास किया आत्मदाह का प्रयास, युवती ने की थी लव मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास के पास किया आत्मदाह का प्रयास, युवती ने की थी लव मैरिज
Wed, 22 Jan 2020 11:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मुख्यमंत्री आवास के सामने मंगलवार दोपहर को एक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास किया। अभी उसने मिट्टी का तेल डालने का प्रयास किया इसी बीच पुलिस ने पकड़ लिया। थाने लेकर गई। वहां से सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली सत्यप्रकाश के मुताबिक सहारनपुर देवबंद की रहने वाली युवती ने 2016 में लव मैरिज किया था। कुछ दिनों तक सब ठीक चला। इसके बाद दोनों के बीच अनबन हो गई। पति ने तलाक दे दिया।
इसके बाद युवती ने पति व दो अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को जेल भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहे है। उसकी जान को खतरा है। पीड़िता अपनी मां के साथ मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पहुंची। वहां उसने अपने पास रखे एक बोतल से मिट्टी का तेल शरीर पर उड़ेलना शुरू किया। पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो दौड़कर पकड़ लिया। उससे मिट्टी के तेल का बोतल व माचिस छीन लिया।

Trending Videos
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पीड़िता से बातचीत के लिए थाने लेकर जाया गया। जहां देवबंद थाने व एसएसपी सहारनपुर से बातचीत की गई। पीड़िता की मांग है कि उसके मुकदमें की विवेचना एसआईटी से कराई जाए। देवबंद पुलिस मामले में आरोपियों का साथ दे रही है।
एसएसपी सहारनपुर ने पीड़िता से मोबाइल पर बातचीत की। उसे आश्वासन दिया कि विवेचना उसके मुताबिक एसआईटी से करा दी जाएगी। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद पुलिस टीम ने पीड़िता व उसकी मां को रेलवे स्टेशन पहुंचाया। जहां से वह सहारनपुर के लिए रवाना हो गई।