{"_id":"67f6d997c6e8c7bc6b0ace98","slug":"sexual-exploitation-on-the-pretext-of-marriage-attempted-murder-on-protest-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1150955-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, विरोध पर हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, विरोध पर हत्या की कोशिश
Thu, 10 Apr 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर यौन शोषण, विरोध पर हत्या की कोशिश
लखनऊ। सरकारी अस्पताल में तैनात महिला स्टाफ नर्स ने पीजीआई रायबरेली रोड निवासी विकास कुमार श्रीवास्तव पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने मंगलवार को आरोपी व उसकी नौकरानी पर जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार पति की शराब की लत के चलते उनका तलाक हो चुका है। दोबारा शादी के लिए मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई। यहीं विकास से संपर्क हुआ। उसने खुद को तलाकशुदा बताया और शादी का झांसा देकर उनका शोषण करने लगा। बाद में पता चला कि विकास का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।
पीड़िता के मुताबिक 12 मार्च को वह शादी की बात करने उसके घर पहुंचीं तो विकास व उसकी नौकरानी आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनों ने मारपीट करते हुए गला दबाकर उनकी हत्या की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी ने समझौता कर लिया। 17 मार्च को आरोपी फिर पीड़िता के घर आ धमका और जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।