फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sewer will be cleaned with modern machine

Lucknow News: आधुनिक मशीन से होगी सीवर की सफाई

Thu, 01 Aug 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 01 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Sewer will be cleaned with modern machine
रायबरेली। लखनऊ, नोएडा जैसे बड़े महानगरों की तर्ज पर अब रायबरेली शहर में भी सीवर लाइनों की सफाई सुपर सकर मशीन से होगी। इन लाइनों की सफाई में हाई पावर सकर मशीन के अगले हिस्से में कैमरे होंगे, जिससे एजेंसी कर्मी बाहर से ही सीवर लाइन के अंदर के हिस्से को देख भी पाएंगे। इतने व्यापक स्तर पर हाई पावर सुपर सकर मशीन से सफाई पहली बार होगी।
विज्ञापन


शहर में करीब 30 किमी. लंबी सीवर पाइप लाइन बिछाई गई है। सीवर लाइनों की सफाई न होने के कारण नगर पालिका परिषद रायबरेली के 34 वार्डों में रहने वाली ढाई लाख आबादी को सीवर की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। सीवर की समस्या को लेकर पिछले दिनों सभासदों ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

अब नगर पालिका ने महानगरों की तरह शहर में सुपर सकर मशीन से सीवर लाइनों की सफाई कराने का निर्णय लिया है। इसका ठेका किसी बड़ी कंपनी को दिया जाएगा। इसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। कंपनी के तय खर्च के मुताबिक उसका भुगतान पालिका की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की वजह से टैंक में नहीं जाते सफाई कर्मी
अभी तक नगर पालिका में तैनात कर्मियों की ओर से ही सीवर लाइन की सफाई का कार्य कराया जा रहा था। सीवर लाइन के टैंक को सफाई करने के दौरान कई कर्मियों की मौत के बाद हादसे का खतरा रहता है। ऐसे में कर्मियों को टैंक में उतरने नहीं दिया जाता है। हालांकि, इसके लिए पालिका की ओर से टैंक में उतरने के दौरान प्रयोग किए जाने वाली 10 लाख लाख किट खरीदी थी।

इन मोहल्लों में सबसे ज्यादा समस्या
वैसे तो हर वार्ड में सीवर की समस्या है, लेकिन कई ऐसे वार्ड हैं, जहां पर सबसे ज्यादा सीवर की समस्या से नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसमें शक्ति नगर, निराला नगर, नया पुरवा, किला बाजार, आनंद नगर, सोनिया नगर, प्रकाश नगर, राना नगर, गुलाब रोड, जहानाबाद, छोटी बाजार, गुरुनानक नगर मोहल्ले शामिल हैं।


सफाई में होगी आसानी
सुपर सकर मशीन से सीवर लाइनों की सफाई करने में आसानी होती है। खासकर इस मशीन के जरिए सीवर लाइन पूरी तरह से साफ हो जाती है। इससे सीवर की समस्या दूर हो जाती है। महानगरों की तर्ज पर रायबरेली में भी सुपर सकर मशीन से सीवर सफाई का निर्णय लिया गया है।

- स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद रायबेरली


जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया
नागरिकों की सीवर की समस्या की शिकायत हर दिन आती रहती है। सफाई कर्मियों के टैंक में उतरने से हादसे का खतरा रहता है। ऐसे में सुपर सकर मशीन से सीवर लाइन की सफाई कराने के लिए ठेका दिया जाएगा। इसके लिए अगस्त में टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। शत्रोह्न सोनकर, पालिकाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed