फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sewer choke in Aliganj's Paltan Cantonment

Lucknow News: अलीगंज की पल्टन छावनी में सीवर चोक, 35 हजार आबादी परेशान

Sat, 07 Jun 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sewer choke in Aliganj's Paltan Cantonment
घर में भरा सीवर का पानी।
लखनऊ। अलीगंज इलाके में आने वाले भारतेंदु हरिश्चंद्र में पल्टन छावनी और उसके आसपास के इलाके में सीवर चोक की समस्या से करीब 35 हजार की आबादी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। चोक सीवर उफनाने से गंदा पानी लोगों के घरों व गलियों में जमा हो रहा है। ऐसे में यहां के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। शिकायतों के बाद भी लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन




वार्ड के सेक्टर ए निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि सीवर के चोक होने से आए दिन घर में गंदा पानी जमा हो जाता है। इससे संक्रामक बीमारी के फैलने का भी डर बना रहता है। सीवर की दुर्गंध के कारण खाना छत पर बनाना पड़ रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और अधिकारियों से की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


वहीं ताड़ीखाना रोड पर सीवर चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे लोगों को निकलने में मुश्किल हो रही है। यहीं के निवासी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि उनके गेट के सामने सीवर चोक है। गंदा पानी सड़क पर बहता है। इससे आने-जाने में समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

करीब एक साल से दुकान और घर में गंदा पानी भरा है। इसके दुर्गंध से दुकान और घर में बैठना मुश्किल है। गंदे पानी से मच्छर का प्रकोप भी बढ़ रहा है। गंभीर बीमारी फैलने का भी अंदेशा है।


- सीमा




गेट के सामने लगे सीवर के टूट जाने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बच्चों को ट्यूशन जाने में काफी परेशानी होती है। एक ही दिन में जूता, मोजा और कपड़ा गंदा हो जाता है।

- दिनेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed