{"_id":"6665d788d1f8d9e2e8094a56","slug":"severe-heat-in-up-prayagraj-s-mercury-reached-46-heat-wave-warning-in-many-cities-update-regarding-rain-als-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण गर्मी: 46 पहुंचा प्रयागराज का पारा, कई शहरों में लू की चेतावनी, बारिश को लेकर भी आया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण गर्मी: 46 पहुंचा प्रयागराज का पारा, कई शहरों में लू की चेतावनी, बारिश को लेकर भी आया अपडेट
Sun, 09 Jun 2024 09:55 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 09 Jun 2024 09:55 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। रविवार को प्रयागराज में पारा 46 के करीब पहुंच गया है। यूपी के कई जिले लू की चपेट में हैं। हालांकि इस बीच बारिश को लेकर भी अपडेट आया है।
विज्ञापन
इस सप्ताह कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
यूपी में लगातार गर्मी बनी हुई है। पारे में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। रविवार को भी दिन और रात के पारे में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के कई शहर लू की चपेट में रहे। मौसम वैज्ञानिक आगे भी ऐसा ही मौसम रहने का अंदेशा जता रहे हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, गोरखपुर, बलिया, प्रयागराज और बहराइच व आसपास के इलाकों में लू जैसे हालात बने रहे। लखनऊ में तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। प्रयागराज 45.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। वाराणसी-कानपुर, आगरा, झांसी, हमीरपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक ही रहा।
विज्ञापन
इन शहरों के लिए लू की चेतावनी जारी
बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में लू चल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज एटा व आसपास के इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
14 जून से बारिश दे सकती है कुछ राहत
मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, एक सिस्टम विकसित हो रहा है, जिसके मुताबिक, 14 , 15 और 16 जून के आसपास बौछारों के आसार हैं। इससे तपिश से कुछ राहत के आसार हैं। कई जिलों में ज्यादा बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन