फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Several trains, including Shatabdi, were stranded in the megablock.

Lucknow News: मेगा ब्लॉक में फंसीं शताब्दी सहित कई ट्रेनें

Thu, 04 Dec 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Several trains, including Shatabdi, were stranded in the megablock.
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। उत्तर रेलवे प्रशासन ने लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर बुधवार को आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लिया था। इसके चलते 12003 शताब्दी एक्सप्रेस करीब चार घंटे लेट हो गई। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी निरस्त रही।
विज्ञापन

नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन पहुंची 12004 शताब्दी एक्सप्रेस को बदले हुए रूट से लखनऊ लाया गया। इससे यह देरी से पहुंची और लखनऊ से वापस दिल्ली जाने पर रात साढ़े आठ बजे रवाना हो सकी। इसी तरह 19715 जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस भी उन्नाव से बदले रूट से आते हुए लखनऊ सुबह 11:35 की जगह शाम 6:14 बजे पहुंची। ट्रेन से जयपुर जाने वाले यात्री गोमतीनगर, बादशाहनगर और ऐशबाग स्टेशन पर इंतजार करते रहे। बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed