फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Several important decisions in the meeting of the committee formed under the chairmanship of the Minister of Industrial Development and MSME

चीन से पलायन करने वाली कंपनियों को यूपी लाने की मुहिम में जुटी सरकार, बैठक में कई अहम निर्णय

Fri, 15 May 2020 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 May 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
Several important decisions in the meeting of the committee formed under the chairmanship of the Minister of Industrial Development and MSME
बैठक में कई अहम निर्णय - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। 
विज्ञापन


यह समिति निवेश के लिए विभिन्न देशों की कंपनियों से बात कर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने की संभावनाएं तलाशेगी।  खादी ग्रामोद्योग भवन में बृहस्पतिवार को हुई समिति की बैठक में चीन से पलायन करने वाली कंपनियों का रुख यूपी की ओर मोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


दरअसल, कोविड-19 की वैश्विक महामारी के चलते तमाम जानी-मानी कंपनियां चीन से पलायन कर रही हैं। इस बैठक में ऐसी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने की पहल को आगे बढ़ाने तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग के ढांचे को मजबूत बनाने पर बातचीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यूरोपियन यूनियन से जुड़े देशों के निवेशकों की सुविधा के लिए भी प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग नवनीत सहगल की देखरेख में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। 
 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमेरिकी निवेशकों के लिए औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, कोरियन कंपनियों की सहायता के लिए प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार तथा जापानी उद्यमियों की सहूलियत के लिए प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल की देखरेख में हेल्प डेस्क बनाई गई है। 

वेबसाइट तैयार करने और इसमें लैंड बैंक की पूरी जानकारी देने की सहमति बनी। इसी तरह मानव संसाधन और स्किल लेबर का डाटाबेस तैयार कराने का निर्णय किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से निवेशकों को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित जानकारी देने के लिए ब्रोशर भी बनाने की बात कही गई। समिति की हर 15 दिन पर बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed