फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Several events centered on emotions, honor, and social concerns took place in the capital.

Lucknow News: राजधानी में भावनाओं, सम्मान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई आयोजन हुए

Mon, 11 May 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Several events centered on emotions, honor, and social concerns took place in the capital.
राजधानी में भावनाओं, सम्मान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई आयोजन हुए
लखनऊ। मदर्स डे पर रविवार को राजधानी में भावनाओं, सम्मान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई आयोजन हुए। कहीं लोक संस्कृति के रंगों में मां के स्नेह को मंच मिला तो कहीं महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को लेकर संदेश दिया गया। विभिन्न संस्थाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह, स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता रैली और सामाजिक सेवा कार्यक्रमों के जरिए मां के त्याग, संघर्ष और प्रेम को याद किया। लोक कला उत्सव में कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं कैंसर मुक्त महिला भारत यात्रा के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में मातृशक्ति सम्मान, जरूरतमंद परिवारों को सहायता वितरण, किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों द्वारा मां के प्रति प्रेम व्यक्त करने जैसे कार्यक्रम भी आयोजित हुए। पूरे दिन शहर में मातृत्व के सम्मान, संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

लोक कला उत्सव में सजी संस्कृति की शाम
लुप्त होती लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से ऋचा मुनालश्री ट्रस्ट की ओर से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान सभागार में लोक कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य रितु शाही और पूर्व पार्षद हेमा सनवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रभारी संध्या रावत के निर्देशन में 25 वरिष्ठ महिलाओं ने कैटवॉक कर सराहना बटोरी। मुनाल रंग मंडल के कलाकारों ने विक्रम बिष्ट के निर्देशन और वरिष्ठ लोक गायिका ऋचा जोशी के संगीत संयोजन में गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कथक गुरु रुचि खरे, कैप्टन किरण शुक्ला, शिक्षाविद मंजू घिल्डियाल और समाजसेवी अरुण सक्सेना को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. मानसी बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत हरदोई से आए कलाकार मोहम्मद उस्मान हैदर और अंकिता सिंह ने मां तू कितनी अच्छी है... गीत से की। साक्षी त्रिपाठी के निर्देशन में कृष्ण लीला गोवर्धन धारण नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। दिशा प्रगति फाउंडेशन, हार्ट एंड सौल, नूपुर संस्थान और नृत्यांजलि डांस अकेडमी सहित कई संस्थाओं के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में परमा जौहरी और विभा नौटियाल शामिल रहीं।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मदर्स डे पर जनभवन से स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर आयोजित कैंसर फ्री वूमेन भारत यात्रा: आनंदी मां एक जीवन बचाओ अभियान, का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यात्रा में 130 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। रैली सरोजिनी नायडू मार्ग चौराहे पर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, कैंसर जागरूकता एवं स्वस्थ भारत के संकल्प को लेकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की मजबूती का आधार है। रैली में शामिल लोगों ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, प्रबंधक सचिव डॉ. रमेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष खुशबू तिवारी, कार्यक्रम संयोजक अविका तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. मयंक मोहन आयुष मिशन, सीएमओ लखनऊ मंडल डॉ. किरन दास, एसजीपीजीआई की डॉ. इंदु लता, राम मनोहर लोहिया की डॉ. शैली महाजन सहित आदि मौजूद रहे।

गोमतीनगर सि्थत होटल में वीमेन शाइन चैंबर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप की ओर से मातृ दिवस पर ''मां मार्केट मैजिक'' कार्यक्रम हुआ। इसमें 20 मातृशक्तियों को सुपर मॉम अवाॅर्ड दिया गया। 45 से अधिक महिला उद्यमियों ने विभिन्न स्टॉल लगाए। मुख्य अतिथि निजी अस्पताल की निदेशक कविता सोमानी व विशिष्ट अतिथि फिक्की फ्लो की पूर्व चेयरपर्सन एवं एमरेन फाउंडेशन की संस्थापक रेनुका टंडन ने संबोधित किया। युवा कलाकार ध्रुव की लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस ने मंत्रमुग्ध कर दिया। एंटरप्रेन्योरशिप की संस्थापक अपर्णा मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम मां के नाम समर्पित रहा।

रायबरेली मार्ग स्थित् किसान पथ के पास ग्रामीण क्षेत्र में मानवाधिकार जनसेवा परिषद की ओर से मातृ दिवस पर चादर वितरित की गई। मानवाधिकार जनसेवा परिषद ने बताया कि सपेरा परिवारों को ये चादरें दी गईं। बच्चों में खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर गगन शर्मा, देवेंद्र अस्थाना, रेखा शर्मा, आशा सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

वृंदावन योजना सेक्टर-6 बी स्थित पार्क में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से हुए आयोजन में खेल, नृत्य और संगीत से मां का प्रेम व्यक्त किया। साध्वी शालिनी भारती, साध्वी सुदेशना भारती, साध्वी अंबिका भारती, ऋतु भारती ने विचार व्यक्त किए।
आलमबाग स्थित शिव शांति संत आसुदाराम आश्रम में सिंधी यूथ क्लब सोसाइटी (महिला इकाई ) की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगवाया गया। इसमें 300 जरूरतमंदों का मुफ्त में जांच की गई। शुभारंभ साईं मोहन लाल साहिब व साईं हरीश लाल साहिब ने किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूषा वाधवानी राजानी, डॉ. देवेश राजानी ने जांच की। 50 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। संस्था के अध्यक्ष दर्पण लखमानी, महामंत्री अमर अठवानी, उत्तर प्रदेश हिंदी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी आदि मौजूद रहे।

इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया की ओर से काकोरी, पारा, शिवरी, दसदोई और हैदरगंज स्थित पहल परिवर्तन केंद्रों पर जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम हुआ। बच्चों व किशोरियों ने मां के प्रति प्रेम व्यक्त करते चित्र बनाए। कम्युनिटी लीडर पुष्पा, कम्युनिटी मोबिलाइजर हेमा और राबिया ने महिलाओं की भूमिका, उनके संघर्ष और परिवार व समाज में योगदान पर चर्चा की गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed