फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven-year-old student missing under suspicious circumstances

Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में सात वर्षीय छात्र लापता

Wed, 19 Nov 2025 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Seven-year-old student missing under suspicious circumstances
सरोजनीनगर। थानाक्षेत्र से कक्षा तीन का सात वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। मूल रूप से बाराबंकी के जहांगीराबाद के हसरा गांव निवासी मोनू के मुताबिक उनकी पत्नी प्रियंका बिजनौर इलाके के छुआरा खेड़ा में किराये पर रहकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दवा गोदाम में काम करती हैं। उनका बेटा आयुष गांव में ही रहकर पढ़ाई करता है। पांच नवंबर को वह मां के पास आया था। 16 नवंबर को प्रियंका ड्यूटी पर गईं तो आयुष भी उनके पीछे ट्रांसपोर्टनगर चला आया, लेकिन इसके बाद से वह लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति का कहना है कि बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed