{"_id":"67b3a17046d9ca79b40153bb","slug":"seven-teams-were-formed-raided-eight-places-but-the-murderers-son-was-out-of-reach-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1082370-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सात टीमें बनी, आठ जगह दबिश दी, पर हत्यारोपी बेटा पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सात टीमें बनी, आठ जगह दबिश दी, पर हत्यारोपी बेटा पकड़ से बाहर
Tue, 18 Feb 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
सात टीमें बनी, आठ जगह दबिश दी, पर हत्यारोपी बेटा पकड़ से बाहर
मोहनलालगंज। जबरौली गांव में बुजुर्ग माता-पिता की हत्या के आरोपी वृतकेतु विश्वकर्मा उर्फ लाला की तलाश में पुलिस की सात टीमें लगी हैं। पुलिस ने आठ संभावित स्थानों पर दबिश दी, पर खाली हाथ हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है।
एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। लखनऊ के अलावा रायबरेली और उन्नाव में दबिश दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छानबीन में सामने आया है कि आरोपी लाला रविवार रात में गांव में ही एक जन्मदिन पार्टी में गया था। वहां से घर लौटने पर वह पिता जगदीश विश्वकर्मा (70) से झगड़ा करने लगा। मां शिवप्यारी (68) ने शांत कराने की कोशिश की तो वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने बारी-बारी से हथौड़े से दोनों पर हमला कर दिया। इसमें दोनों की मौत हो गई थी।
बाहरी आदमी को घर में देखकर भड़का था आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी लाला जब घर लौटा था तो वह शराब के नशे में था। घर के भीतर उसके माता पिता के अलावा एक तीसरा व्यक्ति भी मौजूद था, जिसे देखते ही आरोपी भड़क गया। तीसरा व्यक्ति अक्सर लाला की गैर मौजूदगी में आता था। इसी शख्स ने जमीन बेचने में जगदीश की मदद भी की थी। यही नहीं, वह बची हुई जमीन भी बिकवाने की फिराक में था। इसको लेकर भी लाला अपने माता-पिता से नाराज था।