फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seven stations including Lucknow Junction got ISO certificate

लखनऊ जंक्शन सहित सात स्टेशनों को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट

Thu, 08 Jul 2021 09:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Jul 2021 09:45 PM IST
सार

लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सात स्टेशनों को आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र स्टेशनों पर प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण सुधार के लिए दिए गए हैं।

विज्ञापन
Seven stations including Lucknow Junction got ISO certificate
चारबाग रेलवे स्टेशन

विस्तार

लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सात स्टेशनों को आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र स्टेशनों पर प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण सुधार के लिए दिए गए हैं। ये सभी स्टेशन एनजीटी के मानकों पर खरे पाए गए हैं।

विज्ञापन

 

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री के प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल की गई है। आईएसओ और सीटीओ के सर्टिफिकेट से अलंकृत लखनऊ मंडल को पहला स्थान मिला है। लखनऊ जंक्शन के अतिरिक्त गोरखपुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बादशाहनगर, मनकापुर जंक्शन, बस्ती व खलीलाबाद रेलवे स्टेशनों को आईएसओ प्रमाणपत्र मिला है। अब इन स्टेशनों को ईको स्मार्ट स्टेशन बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

लखनऊ मंडल के पर्यावरण प्रदर्शन रेटिंग में सुधार हुआ है। इससे मंडल के स्टेशनों के हरित संचालन को प्रमाणिकता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed