फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven patients died 475 corona positive found in lucknow

संप्रेक्षण गृह के आठ किशोर सहित 475 संक्रमित, सात की मौत, 14,697 हुई मरीजों की संख्या

Thu, 13 Aug 2020 10:25 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Aug 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
seven patients died 475 corona positive found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लखनऊ में बुधवार को 475 कोरोना मरीज मिले। इनमें संप्रेषण गृह के आठ किशोर हैं। वहीं, सात लोगों की मौत हुई है। उधर, कुल मरीजों का आंकड़ा 14,697 पहुंच गया है। राजधानी में सात दिन बाद बुधवार को एक दिन में 600 से कम मरीज मिले हैं। इन 475 मरीजों में संप्रेषण गृह के आठ किशोर भी हैं।
विज्ञापन


अब तक कुल 56 किशोर पॉजिटिव मिल चुके हैं। उधर, मंगलवार को यूपी 112 भवन में कोरोना के 12 केस मिलने के बाद 41 कर्मियों की जांच कराई गई। इस दौरान 12 और पॉजिटिव मिले। पिछले दो दिनों में जिन 24 पुलिस कर्मियों में कोरोना के पोसिटिव केस पाए गए हैं, सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।   
विज्ञापन


एनएचएम के तीन और कर्मचारी पॉजिटिव
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तीन और कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। इनमें ईएमटीएस का कंसल्टेंट, नर्सिंग सेल की कर्मचारी और ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा कि दोनों सेल में रोस्टर नहीं लगा है। इससे सभी कर्मचारियों के पॉजिटिव होने की संभावना है। एक माह में कई कर्मचारी-अधिकारी पॉजिटिव मिले, लेकिन रोस्टर का पालन नहीं किया गया। इससे पहले राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम विभाग और फाइनेंस में कर्मचारी संक्रमित मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुरगंज में सर्वाधिक मरीज

ठाकुरगंज में 25 तो इंदिरानगर में 23 मरीज मिले। तालकटोरा में 19, सरोजनीनगर में 15, नाका में सात, रायबरेली रोड पर 12, कैंट में 16, चौक में 14, आलमबाग में 21, गोमतीनगर में 20, गोमतीनगर विस्तार में चार, अलीगंज में आठ, मड़ियांव में सात, महानगर में 17, कैसरबाग में तीन, हसनगंज में सात पॉजिटिव मिले। हजरतगंज में 29, विकासनगर में आठ,  सआदतगंज में नौ, कृष्णानगर में सात, चिनहट में छह, सुशांत गोल्फ सिटी-गुडंबा व जानकीपुरम में में पांच-पांच मरीज मिले। 

नेत्र अस्पताल के छह कर्मचारी संक्रमित 
कैसरबाग स्थित निजी नेत्र अस्पताल के छह कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, पीजीआई के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती मरीज और उसकी पत्नी को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में भर्ती मरीज निकला पॉजिटिव

लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में बने होल्डिंग एरिया में भर्ती मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में इमरजेंसी में कुछ देर के लिए मरीजों की भर्ती बंद कर सैनिटाइजेशन किया गया। इमरजेंसी के होल्डिंग एरिया में मंगलवार शाम आए 62 वर्षीय मरीज की जांच कराई गई। रात में ही इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

इस पर बुधवार सुबह मरीज को शहीद पथ स्थित संस्थान के कोविड हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक संबंधित एरिया में मरीजों की भर्ती रोक दी गई। सैनिटाइजेशन के बाद फिर भर्ती शुरू हुई। वहीं, पॉजिटिव मिले मरीज के संपर्क में आने वाले चिकित्सक व नर्सिंगकर्मियों की सूची बनाई गई है। इनकी पांच दिन बाद जांच कराई जाएगी। मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि दूसरे मरीजों को कोई दिक्कत नहीं हुई।

मरने वालों की संख्या पहुंची 168

बुधवार को सात लोगों के साथ राजधानी में कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 168 पहुंच गई है। लखनऊ के 62 वर्षीय बुजुर्ग को 24 जुलाई को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायबिटीज, किडनी सहित अन्य बीमारियां थीं। बुधवार को सेप्टीसेमिया से उनकी मौत हो गई।

इसी तरह प्रतापगढ़ के वीरसिंहपुर के 65 वर्षीय वृद्ध को सात अगस्त को भर्ती कराया गया था। उन्हें भी हाई ब्लड प्रेशर, किडनी सहित कई समस्याएं थीं। बुधवार को सेप्टिसिमिया से उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में छह लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed