{"_id":"68283416bf8e74a0b103c2fe","slug":"seven-more-fir-registered-against-ansal-accused-cheating-more-than-one-crore-name-plots-flats-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल के खिलाफ सात और एफआईआर दर्ज, प्लॉट और फ्लैट के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल के खिलाफ सात और एफआईआर दर्ज, प्लॉट और फ्लैट के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप
Sat, 17 May 2025 05:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 May 2025 05:33 PM IST
सार
अंसल कंपनी के खिलाफ प्लॉट और फ्लैट बुकिंग के नाम पर 1.06 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोप में सात और केस दर्ज किए गए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि पैसे ले लिए गए, लेकिन उन्हें आज तक न तो प्लॉट मिला और न ही फ्लैट।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी के खिलाफ सात और एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। आरोप है कि प्लॉट और फ्लैट के नाम पर कंपनी ने पीड़ितों से करीब 1.06 करोड़ से अधिक की ठगी की गई।
विज्ञापन
कानपुर रोड स्थित हिंद नगर निवासी रितु सिंह के मुताबिक, वर्ष 2010 में 62 लाख रुपये देकर प्लाॅट बुक किया था। वहीं, बीबीडी के मानस गार्डन कॉलोनी निवासी डॉ. विभा ने वर्ष 2011 में 162 स्क्वायर मीटर का प्लॉट बुक कर 8.92 लाख रुपये कई बार में दिए थे। पीड़ितों को प्लॉट नहीं मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों का 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, बढ़ सकती हैं बिजली की दरें भी
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: पत्नी से विवाद के बाद अधिवक्ता ने इंदिरा डैम में लगाई छलांग, बचाने के लिए कूदा रिश्तेदार; दोनों लापता
इसके अलावा आलमबाग के चंदरनगर निवासी हेमंत दयाल ने वर्ष 2010 में पैराडाइज डायमंड प्रोजेक्ट में अपने व मौसी गीता के नाम 12.28 लाख रुपये देकर दो फ्लैट बुक किए थे। प्रयागराज के गोविंदपुर निवासी चंद्र प्रकाश सिंह ने वर्ष 2010 में फ्लैट बुक कर 5.84 लाख रुपये दिए थे। प्रयागराज के लालधारी सिंह, हरेश प्रताप सिंह और जगपाल सिंह ने भी फ्लैट बुक कर 5.84 लाख रुपये जमा किए थे। पर किसी को भी फ्लैट नहीं मिला।