{"_id":"690d0f458119ef1ef80ca1a6","slug":"seven-lakh-rupees-of-fraud-was-obtained-by-opening-an-account-in-someone-elses-name-lucknow-news-c-13-knp1002-1460254-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दूसरे के नाम से खाता खोलकर मंगवाए ठगी के सात लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दूसरे के नाम से खाता खोलकर मंगवाए ठगी के सात लाख रुपये
Fri, 07 Nov 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज थाने में बंधन बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक, पीजीआई के सभाखेड़ा निवासी दीपक सिंह व अन्य कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। दीपक पर कैंट के निलमथा बाजार निवासी सुरेंद्र वर्मा के नाम बैंक में खाता खोलकर उसमें ठगी के सात लाख रुपये मंगवाने का आरोप है।
सुरेंद्र के मुताबिक 2023 में उनकी मुलाकात दीपक सिंह से हुई थी। उसने उनका खाता बंधन बैंक की शाखा लालबाग में खुलवाने की बात कही थी। झांसे में आए पीड़ित ने दीपक को आधार कार्ड और पैन कार्ड दिया था। पर न तो आरोपी ने खाता खोला और न ही उन्हें उनके दस्तावेज लौटाए। कुछ समय बीते पर सुरेंद्र भी यह बात भूल गए।
नोटिस आने पर हुई धोखाधड़ी की जानकारी
सात सितंबर 2024 को सुरेंद्र के पास रायबरेली के बछरावां पुलिस स्टेशन से नोटिस आया। नोटिस में लिखा था कि सुरेंद्र की फर्म श्री एजुकेशनल सर्विसेज नाम से बंधन बैंक की लालबाग शाखा में खाता खुला है, जिसमें जैसलमेर 19वीं वाहिनी सुरक्षाबल के जवान सुशांत नंदी के सात लाख रुपये ट्रांसफर हुए हैं। सुशांत ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। यह देख पीड़ित की होश उड़ गए। उन्होंने बंधन बैंक की शाखा हजरतगंज के ब्रांच मैनेजर को शिकायती पत्र दिया। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर वह शिकायती पत्र लेकर हजरतगंज और कैसरबाग थाने पहुंचे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
एक अन्य कर्मचारी की मिलीभगत का लगाया आरोप
सुरेंद्र का आरोप है कि ठगी में दीपक का साथ बंधन बैंक के एक और कर्मचारी ने भी दिया है। इंस्पेक्टर व्रिकम सिंह के मुताबिक पीड़ित को बयान के लिए बुलाया गया है। साथ ही उनसे मामले से संबंधी दस्तावेज भी मांगे गए हैं।