{"_id":"5ab7c97d4f1c1b27088b7159","slug":"seven-encounters-in-uttar-pradesh-in-twelve-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: 12 घंटे में सात मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर, सात गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: 12 घंटे में सात मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर, सात गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Mar 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बदमाशों के खिलाफ पुलिस के अभियान में शनिवार रात और तेजी देखी गई। इसके तहत पश्चिमी यूपी के चार जिलों में हुई सात मुठभेड़ों में दो बदमाश मारे गए, जबकि सात को गिरफ्तार किया गया। मारे गए बदमाशों में एक लाख के इनामी श्रवण चौधरी के पास से एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
डीआईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार ने रविवार को बताया कि पिछले 12 घंटे में नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में ये एनकाउंटर हुए। इसी में नोएडा फेज तीन थानाक्षेत्र में एक लाख का इनामी श्रवण चौधरी मारा गया। इसके पास से एके 47 राइफल के अलावा एक .315 बोर की राइफल, भारी मात्रा में कारतूस, खोखे व स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी एहसान उर्फ सलीम भी मुठभेड़ में मारा गया है। नोएडा के थाना दनकौर में मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार किए गए। दादरी से 25 हजार का इनामी जितेंद्र गिरफ्तार किया गया। गाजियाबाद से 25 हजार का इनामी सोनू उर्फ सुंदर और राहुल की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर से मेरठ निवासी रहीस व जावेद को पकड़ा गया। डीआईजी ने बताया कि मुठभेड़ में चार पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। इसमें नोएडा क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर बलवान सिंह, सिपाही सत्यवीर व संजीव को गोली लगी है। मुजफ्फरनगर में दरोगा सौवीर नागर को गोली लगी है।