फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven died due to thunder in awadh

अवध में भूकंप से ज्यादा लोग मर गए आंधी-पानी में

Tue, 28 Apr 2015 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Apr 2015 02:30 PM IST
विज्ञापन
seven died due to thunder in awadh

अचानक मंगलवार तड़के आई आंधी-पानी व बिजली गिरने से अवध क्षेत्र के कई जिलों में भारी तबाही हुई है। यहां सात लोगों की मौत हो गई। वहीं भूंकप से बाराबंकी में 3 लोगों की जान गई थी।

विज्ञापन


बारिश से खेत-खलिहानों में पड़ी फसलों को भी नुकसान हुआ है। बिजली के पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। वहीं मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से कई जगहों पर आवागमन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के मुंशीगंज के शाहगढ़ में बिजली गिरने से शांति पांडेय (60) पत्नी श्याम बाहदुर व शानू (10) पुत्री संतोष की मौत हो गई।

जबकि घर के बाहर सो रही कोमल (11) पुत्री विजय कुमार झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप रही। यहां बीएसएनएल सेवाएं भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली में बिजली गिरने से चार की जान गई

seven died due to thunder in awadh

रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे सेवकी मजरे सूरज कुंडा गांव के अजय यादव (18), अंकुश यादव (19) प्रसाधन के लिए खेत गए थे, जहां बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई।

अजय इंटर जबकि अंकुश बीए का छात्र था। वहीं सरेनी इलाके में महुआ बीन रहे एक किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई।

उधर, अमेठी के तिलोई तहसील क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी माता बदल (60) खेत गया था। बारिश होने पर वह बाबा लक्खा दास की कुटी में रुक गया।

आंधी-पानी से कुटी ढह गई, जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई। क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप रही। अंबेडकरनगर जिले में अकबरपुर थाने के कुडिय़ा चितौना गांव में बिजली गिरने साबिर (10) की मौत हो गई।

कच्चे मकान ढहे

seven died due to thunder in awadh

साबिर भाई फरहान (7) झुलस गया। बड़ेपुर गांव निवासी दोनों मौसी के घर गए थे, तभी चपेट में आए। कई जगहों पर पेड़ गिरने से कुछ समय तक आवागमन भी बाधित रहा।

श्रावस्ती के गिलौला में आंधी-पानी से दो कच्चे मकान ढह गए। वहीं मुख्य लाइन के तार टूटने से पूरे जिले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं बारिश से फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है।

सीतापुर में मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। कई जगहों पर तार टूट गए जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश व आंधी से खेत-खलिहान में पड़ी फसल बर्बाद हो गई। आंधी गिरने से शहर में कई जगहों पर लगे होर्डिंग्स गिर गए। हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ।

बहराइच के महसी व बिच्छा में दो मकान ढह गए। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। बलरामपुर व गोंडा जिले में बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

फैजाबाद के कुंवरपुर में खेत में बिजली गिरने से गेहूं के बोझ जल गए। आंधी-पानी से कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए। बाराबंकी में आंधी-पानी से खेतों व खलिहान में पड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed