फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven arrest in robbary

यात्रियों को ऑटों में बैठाते थे और फिर सुनसान इलाके में जाकर पीटकर लूट लेते थे, दबोचा गया गैंग

Wed, 07 Apr 2021 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
seven arrest in robbary
लखनऊ। पुलिस ने ऑटो रिक्शा से जा रहे यात्रियों को सुनसान जगह पर ले जाकर उनसे लूटपाट करने वाले जनपद स्तरीय शातिर गिरोह के सात बदमाशों को सोमवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सरोजनीनगर व आलमबाग पुलिस की संयुक्त कार्रर्वा में बदमाशों के पास से लूट का कुछ माल और घटना में इस्तेमाल किए गए दो ऑटो रिक्शा व कुछ उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सातों शातिरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डीसीपी मध्य सोमन वर्मा के मुताबिक, आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था कि चारबाग स्टेशन से ऑटो में सवारी बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर पहले जमकर पीटा और सारा सामान लूट लिया। आलमबाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और फिर इस मामले के लिए सर्विलांस टीम समेत एक टीम बनाई गई। सोमवार को सरोजनीनगर पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के शातिर रहीमाबाद मार्ग के मोड़ पर मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि व लोग रेलवे स्टेशन के पास ऑटो लेकर खड़े रहते हैं जिसमें उनके ही गैंग के एक से दो लोग पहले से बैठे रहते है। यात्री को कैंट इलाके में ले जाकर उसके साथ लूटपाट की जाती है। पकड़े गए आरोपी पारा निवासी धर्मेश यादव, कृष्णानगर निवासी रोेहित प्रसाद लोधी और गुफरान, बीकेटी निवासी रौनक गुप्ता, आशियाना निवासी वीरेंद्र कुमार और आलमबाग निवासी जितेंद्र गुप्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इन सब पर सरोजनी नगर व आलमबाग समेत कई थानों में केस दर्ज हैं। वहीं इनके पास से एक मोबाइल, एक बैग, दो ऑटो, एक तमंचा, तीन कारतूस, दो रामपुरी चाकू, दो लोहे की रॉड, एक पेचकस, चाबियों का गुच्छा व 1150 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने सभी को जेल भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed