फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Services on demand in nagar Nigam Lucknow.

अब नगर निगम शुल्क लेकर ऑन डिमांड देगा सेवाए, शूटिंग के लिए देने होंगे 30 हजार रुपये प्रति सप्ताह

Sat, 06 Feb 2021 04:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Feb 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
Services on demand in nagar Nigam Lucknow.
नगर निगम लखनऊ - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम अब प्लॉट की सफाई, मलवा उठान और सैनिटाइजेशन आदि की सुविधाएं शहरवासियों की मांग पर पैसे लेकर उपलब्ध कराएगा। जरूरतमंद 311 एप और कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकते हैं। इस नई सुविधा की शुरुआत नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने गोमती तट स्थित कुड़ियाघाट पर की। साथ ही साढ़े पांच करोड़ रुपये से कुड़ियाघाट पर कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन


इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक नीरज बोरा और विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब, नामित पार्षद अनुराग मिश्रा अनमोल ने कुड़ियाघाट के विकास को लेकर पूर्व नगर विकास मंत्री और पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन के योगदान को भी याद किया गया। अफसरों में अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी और राकेश यादव मौजूद रहे। योजना का काम देखने वाले इंजीनियर जैदी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन स्थल की फेंसिंग की गई है और वहां तक जाने का रास्ता भी बनाया गया है।
विज्ञापन


इनका हुआ लोकार्पण
- नए मूर्ति विसर्जन स्थल, स्थल तक  आरसीसी सड़क, बैठने के लिए सीढ़ियां।
- 12 सीट वाले शौचालय, फौव्वारा, पीने के पानी की व्यवस्था, पार्किंग।
- तीन स्थलों पर लैंड स्केपिंग व पार्क निर्माण, हरियाली, रैम्प और फेंसिंग।
- नर्सरी का उच्चीकरण व बेंच।

सुविधा और उसका शुल्क

- प्लॉट पर मलवा डलवाना - 1200 रुपये प्रति ट्रक
- पानी का टैंकर चार हजार लीटर क्षमता - 500 रुपये प्रति टैंकर
- एसटीपी का शोधित पानी टैंकर 12 हजार लीटर क्षमता : 1000 रुपये प्रति टैंकर
- खाली प्लॉट की सफाई : न्यूनतम 2500 रुपये व 2000 वर्ग फीट से बड़े प्लॉट में दो रुपये प्रति वर्ग फीट
- पेड़ कटाई-2500 रुपये प्रति दिन
- मोबाइल शौचालय दस सीट वाला : 2500 रुपये प्रतिदिन
- निजी कंपाउंड में फॉगिंग : 635 रुपये प्रति पांच मिनट
- सैनिटाइजेशन निजी कंपाउंड में नॉन कोविड : एक रुपये प्रति वर्ग फीट या कम से कम 1050 रुपये
- कुड़ियाघाट का फैमिली डिनर के लिए स्थल बुकिंग : 5000 रुपये प्रति दो घंटा
- कुड़ियाघाट पर फिल्म की शूटिंग : 30 हजार रुपये प्रति सप्ताह व एक लाख रुपये महीना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed