फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Service sector companies get GST exemption up to Rs 50 lakh

Lucknow News: सर्विस सेक्टर कंपनियों को जीएसटी में 50 लाख तक मिले छूट

Tue, 25 Nov 2025 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 25 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Service sector companies get GST exemption up to Rs 50 lakh
लखनऊ। जेम पोर्टल से खरीद पर सर्विस चार्ज 3.85% से बढ़ाकर 10% किए जाने, सर्विस एजेंसियों को जीएसटी में 50 लाख तक की छूट देने और जीएसटी नोटिस ईमेल के बजाय डाक से भेजने जैसी प्रमुख मांगें व्यापारियों ने सरकार से की हैं। ये मुद्दे राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की ओर से सोमवार को पदाधिकारियों के साथ आयोजित वर्चुअल कार्यशाला में सामने आए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील पांडेय के समक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश युवा महामंत्री योगेंद्र सिंह ने व्यापारियों की समस्याएं विस्तार से रखीं। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्रालय की ओर से गठित सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों में खरीद के लिए जेम पोर्टल अनिवार्य है। वर्तमान में पोर्टल से की जाने वाली खरीद/सेवा में 3.85% सर्विस चार्ज लागू है, जिसमें 18% जीएसटी और 2% टीडीएस कटने के बाद सेवा प्रदाताओं के पास लाभ न के बराबर बचता है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि जेम पोर्टल पर सर्विस चार्ज को न्यूनतम 10% तक किया जाए। साथ ही सर्विस एजेंसियों को वर्तमान 20 लाख वार्षिक टर्नओवर वाली जीएसटी छूट सीमा बढ़ाकर 50 लाख तक किए जाने तथा जीएसटी नोटिस ईमेल के स्थान पर डाक से भेजे जाने की व्यवस्था लागू करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed