लखनऊ। लगातार बारिश के कारण गोमतीनगर विस्तार में किसान बाजार के पास शहीद पथ की सर्विस रोड मंगलवार को धंस गई। मौके पर करीब तीन मीटर गहरा और एक मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया। सड़क धंसने से दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। यातायात पुलिस ने सर्विस रोड पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया है और लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत भी शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क धंसने से पहले सर्विस रोड के किनारे बनी रिटेनिंग वॉल भी गिर गई थी। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एलडीए शहीद पथ के किनारे पाइपलाइन बिछा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, पाइपलाइन डालने के बाद खोदाई वाले हिस्से की ठीक से भराई नहीं की गई थी। लगातार बारिश के कारण मिट्टी का कटाव होता रहा, जिसके परिणामस्वरूप सड़क धंस गई। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया कि बारिश के चलते सड़क धंसी है, मरम्मत की जा रही है। जो हिस्सा धंसा है, वह सड़क के किनारे का है।

शहीद पथ की सर्विस रोड पर हुआ गड्ढा और लगा जाम।