फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Server failure for last 5 days, ticket booking stopped

Lucknow News: पांच दिनों से सर्वर फेल, टिकट बुकिंग ठप

Mon, 16 Jun 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Server failure for last 5 days, ticket booking stopped
 निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर आर​क्षित टिकट बुक करवाने पहुंचे यात्रियों को फार्म वितरित करते रेल कर
जगदीशपुर (अमेठी)। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का आरक्षण केंद्र पांच दिनों से तकनीकी खराबी का शिकार है। सर्वर फेल होने से यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। रविवार को भी आरक्षण केंद्र का सर्वर फेल रहा, जिससे टिकट बुकिंग का काम ठप रहा।
विज्ञापन




आरक्षित टिकट बुक करवाने के लिए यात्री सुबह से लाइन में खड़े होकर फॉर्म भरने के बाद बुकिंग काउंटर तक पहुंचते हैं, लेकिन वहां जाकर उन्हें पता चलता है कि सर्वर फेल है। इसके चलते लोगों को दो, तीन तो किसी को पांच दिनों से लगातार लाइन लगाने के बाद भी टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। रविवार को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर आए मुबारकपुर के बृजेश ने बताया कि अहमदाबाद के लिए टिकट पाने के लिए तीन दिन से स्टेशन के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन



शोहरतगढ़ के राजेश और अमन ने बताया कि अंबाला जाना है, लेकिन लगातार प्रयास के बावजूद टिकट नहीं मिल पाया। बाबूपुर के मुन्ना, सेमरौता के रामदास और दिछौली के बबलू भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। आरक्षण केंद्र पर मौजूद सुपरवाइजर पुत्तन लाल ने बताया कि पिछले पांच दिनों से सर्वर की समस्या बनी हुई है। कभी-कभी कुछ समय के लिए सर्वर चालू होता है, लेकिन टिकट नहीं बन पाते हैं। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed