फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Server down; hopes for tatkal tickets dashed.

Lucknow News: सर्वर डाउन, तत्काल टिकटों की आस पर फिरा पानी

Tue, 18 Aug 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Server down; hopes for tatkal tickets dashed.
280 से अधिक डीएल कर्मियों से महिला अफसर की शह पर वसूले गए 14.50 करोड़!
लखनऊ। अमन सिंह आलमबाग के रहने हैं। उन्हें मंगलवार को नई दिल्ली जाना है। उन्होंने एसी एक्सप्रेस व लखनऊ मेल में तत्काल कोटे के टिकट करवाने के प्रयास किए। कोटा खुलते ही सर्वर डाउन हो गया जिससे पेमेंट की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। ऐसे ही निशा ने मुंबई के लिए पुष्पक एक्सप्रेस की थर्ड एसी में टिकट बुक करवाने की कोशिश की लेकिन सर्वर की सुस्ती से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। वह पिछले तीन दिनों से तत्काल टिकट के लिए प्रयास कर रही थीं। आखिर में उन्होंने इंडिगो की फ्लाइट का टिकट बुक कराया जो उन्हें करीब आठ हजार रुपये का पड़ा।
विज्ञापन

सर्वर सुस्त होने की वजह से तत्काल टिकटों की आस लगाए बैठे यात्रियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। पिछले तीन दिनों से सर्वर की समस्या बनी हुई है। दिल्ली, मुंबई, जम्मू, हावड़ा रूट की ट्रेनों में तत्काल कोटे की 872 सीटें थीं लेकिन यात्रियों के हाथ सिर्फ वेटिंग टिकट ही लगे। सोमवार को भी सुबह तत्काल कोटा खुलते ही सर्वर डाउन हो गया जिससे यात्रियों के टिकट बुक नहीं हुए।
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, गोमती, गोरखधाम, वैशाली, अयोध्या एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, मुंबई जाने वाली पुष्पक, अवध, सीतापुर एलटीटी, कुशीनगर, गोरखपुर एलटीटी, जम्मू रूट की बेगमपुरा, अमरनाथ व हावड़ा रूट की बाघ, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सहित करीब 75 ट्रेनों में तत्काल कोटे की 872 सीटें खाली थीं। यह आंकड़ा पिछले तीन दिनों का है। शनिवार, रविवार व सोमवार को तत्काल कोटे की सीटों की उम्मीद लगाए यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed