{"_id":"68619eb549d12451740c5ebf","slug":"server-crashed-park-tickets-not-available-5000-tourists-returned-disappointed-lucknow-news-c-13-knp1050-1270620-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सर्वर ठप, नहीं मिला पार्क का टिकट, मायूस होकर लौटे 5000 पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सर्वर ठप, नहीं मिला पार्क का टिकट, मायूस होकर लौटे 5000 पर्यटक
विज्ञापन
पार्क बंद होने पर बाहर खड़े लोग।
लखनऊ। रविवार को राजधानी का मौसम सुहाना था। लोग छुट्टी के दिन परिवार के साथ पार्कों में घूमने पहुंचे, लेकिन ऑनलाइन टिकटिंग का सर्वर ठप होने से स्मारक समिति से जुड़े आंबेडकर पार्क सहित अन्य स्मारकों एवं पार्कों में प्रवेश के लिए करीब पांच हजार पर्यटकों को टिकट नहीं मिल सका। उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी मायूस होकर लौटना पड़ा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से जुड़े स्मारक व पार्कों में रोजाना सात हजार से अधिक पर्यटक घूमने आते हैं। यहां की सुंदरता और भव्यता निहारने के लिए रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें गेट से ही वापस कर दिया। आंबेडकर पार्क के गेट पर महाराष्ट्र के दिलीप कुमार परिवार के साथ मिले। बताया कि वह सुबह 10:30 बजे ही पहुंच गए थे। 11 बजे पार्क खुलने का समय था, लेकिन सुरक्षा गार्डों ने बताया कि टिकट नहीं मिलेगा। सर्वर ठप है। पूछने पर पता चला कि यहां मैनुअल टिकट की व्यवस्था भी नहीं है।
एलडीए स्मारक समिति के अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि तकनीकी कारण से सभी पार्कों में ऑनलाइन टिकट नहीं दिया जा गया। उनका दावा था कि अपराह्न तीन बजे के बाद सर्वर चलने पर टिकट वितरण शुरू हुआ और पर्यटकों को प्रवेश मिला।
विज्ञापन
यहां प्रवेश के लिए नहीं मिले टिकट
डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, मान्यवर श्री कांशीरामजी स्मारक स्थल, बौद्ध विहार शांति उपवन, मान्यवर श्री कांशीरामजी सांस्कृतिक स्थल एवं अन्य पार्क।