{"_id":"647df716b446307e6505d916","slug":"sero-survey-will-be-conducted-in-district-lucknow-news-c-13-lko1018-274357-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सीरो सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सीरो सर्वे
विज्ञापन
- कोविड एंटीबाॅडी की होगी जांच, वैक्सीन न लगवाने वाले बच्चों के लिए जाएंगे नमूने
- जिले में चार दिन चलेगा सीरो सर्वे, 696 नमूने लिए जाएंगे
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड एंटीबॉडी की जांच के लिए सोमवार से जिले में सीरो सर्वे शुरू कराया है। इसमें वैक्सीन की डोज न लेने वाले बच्चों को शामिल किया गया है। इसके अलावा वैक्सीन ले चुके लोगों की एंटीबॉडी को भी परखा जाएगा। अफसरों का कहना है कि चार दिन तक सर्वे चलेगा। इसमें आयु वर्ग के हिसाब से नमूने लिए जाएंगे। नमूने एकत्र कर जांच के लिए केजीएमयू भेजे जाएंगे, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कोविड के खिलाफ एंटीबॉडी का पता चलेगा।
स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देश पर जिले में सीरो सर्वे शुरू हुआ है। 29 पीएचसी के जरिये यह सर्वे कराया जाएगा। हर पीएचसी से 24 नमूने लिए जाएंगे। इसमें पांच से 12 वर्ष आयु वर्ग के वे बच्चे जिन्हें टीका नहीं लगा है, उनके नमूने लिए जाएंगे। इसके अलावा 18 प्लस प्रीकॉसन डाेज व सेकेंड डोज लेने वालों के भी सैंपल लिए जाएंगे। पूरे जिले में 696 नमूने लिए जाएंगे। नमूने एकत्र करने के लिए हर पीएचसी पर टीम बनाई गई है। जिले में करीब 17 टीमें सीरो सर्वे के लिए लगी है। पोलियो अभियान समाप्त होते ही इन टीमों में इजाफा किया जाएगा। सीएमओ डॉ. मनोज के मुताबिक, सीरो सर्वे के जरिये लोगों में एंटीबॉडी को परखा जाएगा।