फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Serious children will now get immediate treatment at Lohia Institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान में गंभीर बच्चों को अब तुरंत मिलेगा इलाज

Wed, 06 May 2026 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Serious children will now get immediate treatment at Lohia Institute
लखनऊ। लोहिया संस्थान के राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एवं शिशु स्टेट रेफरल चिकित्सालय में छह बेड के पीडियाट्रिक ट्राएज का शुभारंभ हुआ। इससे गंभीर रूप से बीमार बच्चों को अब तुरंत भर्ती करके प्राथमिकता पर इलाज दिया जा सकेगा। संस्थान के निदेशक सीएम सिंह ने मंगलवार को इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक श्रीकेश सिंह ने बताया कि पीडियाट्रिक ट्राएज का संचालन 24 घंटे होगा। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी हर समय मौजूद रहेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य गंभीर बच्चों को बिना किसी देरी के तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना है। यह प्रणाली बच्चों के जीवन बचाने और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संस्थान का यह कदम बाल चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करेगा। मौके पर पीडियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्ति अग्रवाल समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed