{"_id":"5cc4af70bdec22072b5a41c1","slug":"serious-allegations-against-cabinet-minister-suresh-khanna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री सुरेश खन्ना पर लगे गंभीर आरोप, बोले-जांच करालो सच निकले तो मेरा मांस कुत्तों से नुचवाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री सुरेश खन्ना पर लगे गंभीर आरोप, बोले-जांच करालो सच निकले तो मेरा मांस कुत्तों से नुचवाया जाए
Sun, 28 Apr 2019 01:07 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
suresh khanna
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने खुद पर लगे गंभीर अरोपों का जवाब देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि जिस तरह चाहे जांच करवा लें। अगर उसमें सच्चाई निकले तो उनका मांस चौराहे पर कुत्तों से नुचवाया जाए।
विज्ञापन
श्री राजेश कुमार शुक्ला द्वारा आज 27 अप्रैल को मा0 न्यायालय सीजेएम, लखनऊ में मेरे खिलाफ दिए गए प्रार्थनापत्र में जो आरोप मेरे ऊपर लगाये गए हैं, वह पूर्णत: मिथ्या व बेबुनियाद हैं। इसकी जैसी चाहे जांच करा ली जाए यदि जरा भी सच्चाई निकले तो मेरा मांस चौराहे पर कुत्तों से नुचवाया जाए।
— Chowkidar सुरेश कुमार खन्ना (@SureshKKhanna) April 27, 2019
विज्ञापन
Trending Videos
सुरेश खन्ना व उनके पीआरओ समेत चार के खिलाफ कोर्ट में अर्जी
मूक बधिर बच्ची का इलाज कराने अस्पताल गई महिला को बहकावे में लेकर फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने व दुराचार करने के आरोपों को लेकर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, उनके पीआरओ सुचित सेठ और हेल्थसिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. वैभव खन्ना समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग वाली अर्जी पर कोर्ट ने वजीरगंज से रिपोर्ट तलब की है।
सीजेएम आनंद प्रकाश सिंह ने मामले की सुनवाई के लिए सात मई की तारीख तय करते हुए पुलिस से पूछा है कि यह रिपोर्ट दें कि इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज हो गया है या नहीं।
सीजेएम आनंद प्रकाश सिंह ने मामले की सुनवाई के लिए सात मई की तारीख तय करते हुए पुलिस से पूछा है कि यह रिपोर्ट दें कि इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज हो गया है या नहीं।