फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   serial killer saleem's asistant arrested in lucknow

‘किसी का’ कत्ल करने निकला था सीएम की फ्लीट में घुसा बदमाश

Tue, 15 Dec 2015 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Dec 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
serial killer saleem's asistant arrested in lucknow

कैंट पुलिस ने सदर बाजार में घेराबंदी करके तिहाड़ जेल में बंद सीरियल किलर सलीम के एक गुर्गे को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से तमंचा के साथ प्रतिबंधित बोर के कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि तीन दिन पहले सीएम की फ्लीट में दो पिस्टल लेकर घुसे सलीम के एक अन्य गुर्गे के संग मिलकर उसे एक कत्ल करना था। खुलासा हुआ कि जेल में बंद सीरियल किलर और उसके शूटरों द्वारा संगीन वारदात कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


एसओ कैंट अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि एसआई अरविंद पांडेय, कांस्टेबल करुणा शंकर श्रीवास्तव व योगेंद्र सिंह की टीम ने सोमवार को सदर बाजार में संस्कृत पाठशाला के पास घेराबंदी करके तिहाड़ जेल में बंद सीरियल किलर सलीम, सोहराब व रुस्तम के गुर्गे राहुल शर्मा उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। सीवान बिहार का मूल निवासी राहुल शर्मा चिनहट की गल्लामंडी में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चलेगा किसके कत्ल की थी तैयारी

serial killer saleem's asistant arrested in lucknow

उसके कब्जे से .315 बोर के तमंचे के साथ प्रतिबंधित बोर थ्री नॉट थ्री के दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में कुबूला कि उसे शुक्रवार को सीएम की फ्लीट में दो पिस्टल के साथ घुसने पर पकड़े गए सोनू पटेल के साथ मिलकर एक व्यक्ति का कत्ल करना था।

जेल में बंद सीरियल किलर तीनों भाइयों का काम देख रहे रवि गौतम ने उसे बुलाया था। सोनू के पकड़ लिए जाने पर वह अकेले ही रवि से मिलने निकला था।

एसओ कैंट ने बताया कि राहुल शर्मा व सोनू पटेल से पूछताछ करके जेल भेजने के बाद रवि गौतम की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वह गिरोह की कमान संभाले है। रवि के हत्थे चढ़ने पर खुलासा होगा कि उसने किस व्यक्ति की हत्या के लिए राहुल व सोनू को तैयार किया था। इसके अलावा असलहों व प्रतिबंधित बोर के कारतूसों का भी राज उगलवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed