फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Separate Police stations in UP for dalit.

यूपी: दलितों के लिए खुलेंगे अलग थाने, योजना तैयार

Sat, 19 Sep 2015 09:45 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Sep 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
Separate Police stations in UP for dalit.

सूबे में महिला थानों की तर्ज पर दलितों के लिए अलग थाने खुलेंगे। इसके लिए पुलिस व समाज कल्याण विभाग के अफसरों ने मसौदा तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण योजना के तहत थानों का आधा खर्च राज्य और आधा केंद्र सरकार वहन करेगी। फिलहाल यह व्यवस्था बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में है।
विज्ञापन


सूबे में दलित उत्पीड़न व एससी/एसटी के लोगों की थानों पर सुनवाई न होने की शिकायतों के चलते उनके लिए अलग थाने खोलने का मसौदा तैयार किया गया है। इन थानों पर इंस्पेक्टर/एसओ के साथ कम से कम दो हेड कांस्टेबल व सिपाहियों के अलावा महिला कांस्टेबल की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दलित उत्पीड़न के न सिर्फ मुकदमे दर्ज होंगे, बल्कि समझौते के जरिये मामले भी सुलझाए जाएंगे। डीएसपी नोडल अधिकारी होगा और एएसपी जोनल स्तर पर ब्यौरा एकत्र करके शासन व आला अफसरों को देंगे।

महानगर से शुरू होगी व्यवस्था
विभागीय सूत्रों का कहना है कि महिला थाने की तर्ज पर पहले चरण में महानगरों में दलितों के लिए अलग थाने खोले जाएंगे। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में व्यवस्था शुरू करने पर विचार किया गया है।

थाना खोलने में कोई अतिरिक्त बोझ नहीं

Separate Police stations in UP for dalit.

देश के छह राज्यों में चल रहे दलित थानों की समीक्षा में पाया गया कि अलग थाने खुलने से प्रदेश सरकार पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। एक आला अफसर ने बताया कि पुलिस लाइन या अन्य स्थानों पर ड्यूटी कर रहे इंस्पेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल व सिपाहियों में से कुछ को चुनकर दलितों के थाने पर तैनाती की जाएगी।

मौजूदा समय में एसपी/एसएसपी ऑफिस में संचालित विशेष जांच प्रकोष्ठ के कक्ष को थाने के रूप में इस्तेमाल करने से भवन की भी समस्या नहीं होगी। इसी तरह प्रकोष्ठ का सरकारी वाहन थाने को उपलब्ध कराया जा सकता है। यानी जो व्यवस्था है, उसी में थाना संचालित किया जा सकता है। उस पर भी आधा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।

आसानी से पहुंच सकेंगे थाना
दलितों के लिए थाने ऐसे स्थान पर खोले जाएंगे, जहां वे आसानी से पहुंच सकें। इसके लिए एसपी/एसएसपी के ऑफिस या शहर के बीच स्थित भवन को चुना जाएगा, जो रेलवे स्टेशन या बस अड्डे से ज्यादा दूर न हो और आवागमन के साधन सुलभ हो। आरोपियों की गिरफ्तारी व अन्य जरूरतों पर संबंधित थाने की टीम भी मदद करेगी।

पीड़ितों को मिलेगा यात्रा भत्ता
पीड़ित को बयान दर्ज कराने या अन्य कार्रवाई के लिए थाने पर बुलाए जाने की स्थिति में उसे यात्रा भत्ता देने के साथ जलपान की भी व्यवस्था कराई जाएगी। किसी को अनावश्यक रूप से बार-बार थाने पर तलब किए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed